Categories: Haryana

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विस अध्यक्ष ने की शिरकत, बोले- खेल प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत तक सीमित नहीं होतीं, अनुशासन व आत्मविश्वास भी सिखाती

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि यह परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाती हैं। खेलों से आत्मबल बढ़ता है और युवाओं को रोजाना कम से कम एक घंटा मैदान पर बिताना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की अपील की।

हॉकी स्टेडियम में हुआ मुख्य कार्यक्रम

शुक्रवार को गांव कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों तथा युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से किया गया।

मेजर ध्यानचंद और हरियाणा के खिलाड़ी बने प्रेरणा स्रोत

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। हरियाणा आज उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। साक्षी मलिक, नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ियों ने भी समय-समय पर भारत और हरियाणा का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। मायने केवल इस बात के हैं कि वह मैदान में कितने अनुशासन और परिश्रम से खेलता है।

नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं की कमजोरी बन रहा है, जिसे खेलों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर परिश्रम और अनुशासन का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। मेहनत और सामूहिक प्रयास से ही यह सपना साकार होगा।

विधानसभा और सरकार की पहल

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में विधानसभा के सत्र में राज्य गीत को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा युवाओं के हित में सुझाव देने के लिए एक समिति गठित की गई है। साथ ही, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए विधानसभा सत्र के दौरान साइकिल यात्रा भी आयोजित की गई थी, जिसमें विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीवन में परिश्रम से ही सफलता और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान

इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों इंद्रजीत सिंह, कर्ण सिंह महला, अजय सक्सेना, निशान सिंह, दिनेश कुमार, गौरव कुमार और गुरविन्द्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में एसडीएम अनुभव मेहता, खेल विभाग के उप निदेशक राकेश पांडेय, मुक्केबाजी कोच सुरेंद्र चौहान, हॉकी कोच बृज भूषण, वालीबॉल कोच अश्विनी कुमार, साइकिल कोच ओमप्रकाश राणा, हॉकी एसोसिएशन करनाल के प्रधान रामपाल लाठर, भाजपा नेता विनय पोसवाल, पार्षद सुदेश रानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts

Exclusive-Anthropic considers releasing new AI model ahead of IPO, sources say

By Echo Wang, Krystal Hu and Milana Vinn Sept 18 (Reuters) - Anthropic is considering…

6 seconds ago

Foreign hackers targeted Colorado water systems in August, governor's office says

By AJ Vicens Sept 18 (Reuters) - Foreign hackers targeted and manipulated equipment in two…

1 minute ago

Serie A Top Scorers

Sep 19 (OPTA) - Top Scorers in the Serie A on Saturday 1 D. Malen…

5 minutes ago

Analysis-Russia sanctions bill gives Trump sweeping new tariff powers

By Andrea Shalal WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - The Russia sanctions bill signed into law…

9 minutes ago

SAUDI CIVIL DEFENSE SAYS DANGER HAS PASSED IN RIYADH

SAUDI CIVIL DEFENSE SAYS DANGER HAS PASSED IN RIYADH (The article has been published through…

10 minutes ago

Exclusive-Anthropic quietly sets up biology lab as it ramps AI drug program

By Jeffrey Dastin and Michael Erman SAN FRANCISCO, Sept 18 (Reuters) - Anthropic has quietly…

11 minutes ago