Categories: Haryana

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बयान : बरसात के कारण खराब हुई फसलों का मुआवज देगी सरकार, किसान अपनी खराब हुई फसलों को ई क्षति पूर्ति पोर्टल पर कराए दर्ज

करनाल-इशिका ठाकुर India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Ranbir Gangwa : जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की रैली में प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बोलना कांग्रेस के संस्कार है। गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र की लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का ऐलान करते हुए 5 हजार करोड़ की बजट की व्यवस्था की है । इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को सम्मान और आर्थिक मजबूती दी जाएगी, बाढ़ के कारण किसानों को नुकसान का मिलेगा मुआवजा।

9 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया

मासिक जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को करनाल के पंचायत भवन में किया गया। जहां पर लोगों की समस्या सुनने के लिए हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे बैठक में 14 शिकायतों को रखा गया था । जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया है और पांच शिकायतों को लेकर अधिकारियों को जांच के दिशा निर्देश दिए गए हैं जिनको अगली बैठक में सुना जाएगा।

हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसको कहीं परेशानी है

जब उनसे सवाल किया गया की बाढ़ की वजह से हरियाणा में काफी नुकसान किसानों को हुआ है। इस पर रणबीर गंगवा ने कहा कि हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है। जिसको कहीं परेशानी है इसी के चलते हरियाणा में जहां-जहां भी बाढ़ की वजह से और बरसात की वजह से किसानों को फसल का नुकसान हुआ है। उसके लिए सरकार ने बरसात के कारण खराब हुई फसलों के लिए ई क्षति पूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। किसान अपनी खराब हुई फसलों का ब्यौरा दर्ज करवा सकता है, लेकिन पोर्टल पर कांग्रेस बयान बाजी देती है लेकिन हम उनको बताना चाहते हैं कि हमने पिछले करीब  साढ़े 10 सालों मे 15000 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा किसानों को दिया है और हरियाणा सरकार लगातार किसानों के साथ खड़ी है वहीं कांग्रेस ने अपने समय में केवल 10 सालों में 1000 करोड रुपए का मुआवजा ही किसानों को दिया था हमने उनसे 15 गुना मुआवजा अभी तक दिया है।

कोई समय सीमा पर कांट्रेक्शन पूरा नहीं करता तो ….

करनाल सहित हरियाणा में कई सरकारी प्रोजेक्ट बीच में ही निर्माण दिन है अटके हुए हैं जब यह सवाल उनसे किया गया तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं कि जो भी काम बीच में रुके हुए हैं संबंधित कांट्रेक्शन कंपनी को उसके बारे में बोले अगर कोई समय सीमा पर पूरा नहीं करता तो उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करके किसी और कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाए ताकि सभी बीच में रुके हुए  प्रोजेक्ट पूरे हो सके।

सरकार ने पूरे हरियाणा में ऐसी सड़कों पर काम किया है जहां पर गड्ढे हैं

उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि हम हरियाणा में सड़कों के गड्ढे को भरेंगे और इस पर हमने काम किया है, जून महीने में हरियाणा सरकार ने पूरे हरियाणा में ऐसी सड़कों पर काम किया है जहां पर गड्ढे हैं और उनको भरने का काम किया है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के गड्ढे भरे जा सकते थे उनको भर दिया गया है। लेकिन करीब 10000 किलोमीटर की सड़क कारपेट करने की जरूरत है जिनके बारे में एस्टीमेट बनाकर आगे के लिए डाल दिया गया है वह जल्द बनकर तैयार होंगे।

उनको आत्ममंथन करने की जरूरत

जब उनसे सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस द्वारा बिहार रैली के दौरान अबशब्द बोले जा रहे है इस पर  उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस के संस्कार दिखाई देते हैं। वोट चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच कह रही है कि उनके वोट चोरी हुई है लेकिन इस पर उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है  क्योंकि चुनाव के समय में वह कहती थी कि कांग्रेस का हाथ गरीब जनता के ऊपर है लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने घोटाले किए हैं और गरीबों से हाथ उठाकर पूंजीपतियों के साथ लगाया है जिसके चलते अब वह सारा गरीब तब का भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गया है।

महिलाओं को प्रति महीने ₹2100 दिए जाएंगे

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह बात पूरी करती है । हरियाणा में चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना शुरू करने की बात कही थी । जो शुरू कर दी गई है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को मनाई जाती है और 25 सितंबर से यह योजना हरियाणा में शुरू हो जाएगी और महिलाओं को प्रति महीने ₹2100 दिए जाएंगे, हालांकि अभी इसका क्राइटेरिया 1 लाख सालाना आए तक रखा गया है लेकिन धीरे-धीरे इसको बड़ा किया जाएगा ताकि और भी महिलाओं को इसका लाभ हो सके।

कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य मौजूद रहे

इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता,  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद करनाल के प्रतिनिधि कविन्द्र राणा तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा, एडीसी सोनू भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।

Recent Posts

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

41 seconds ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

3 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

9 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago