प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि यह परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाती हैं। खेलों से आत्मबल बढ़ता है और युवाओं को रोजाना कम से कम एक घंटा मैदान पर बिताना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की अपील की।
शुक्रवार को गांव कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों तथा युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद खिलाड़ियों और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। हरियाणा आज उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। साक्षी मलिक, नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ियों ने भी समय-समय पर भारत और हरियाणा का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। मायने केवल इस बात के हैं कि वह मैदान में कितने अनुशासन और परिश्रम से खेलता है।
अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं की कमजोरी बन रहा है, जिसे खेलों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर परिश्रम और अनुशासन का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। मेहनत और सामूहिक प्रयास से ही यह सपना साकार होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में विधानसभा के सत्र में राज्य गीत को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा युवाओं के हित में सुझाव देने के लिए एक समिति गठित की गई है। साथ ही, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए विधानसभा सत्र के दौरान साइकिल यात्रा भी आयोजित की गई थी, जिसमें विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीवन में परिश्रम से ही सफलता और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों इंद्रजीत सिंह, कर्ण सिंह महला, अजय सक्सेना, निशान सिंह, दिनेश कुमार, गौरव कुमार और गुरविन्द्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम अनुभव मेहता, खेल विभाग के उप निदेशक राकेश पांडेय, मुक्केबाजी कोच सुरेंद्र चौहान, हॉकी कोच बृज भूषण, वालीबॉल कोच अश्विनी कुमार, साइकिल कोच ओमप्रकाश राणा, हॉकी एसोसिएशन करनाल के प्रधान रामपाल लाठर, भाजपा नेता विनय पोसवाल, पार्षद सुदेश रानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…