India News (इंडिया न्यूज), Har Ghar Tiranga Yatra : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक पहुंचते पहुंचते देश विश्व गुरु बन जाएगा व विकसित भारत के रूप में देश की पहचान विश्व में होगी। शिक्षा मंत्री रविवार को हर घर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा ,महिलाएं व आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय जयकार के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
यह तिरंगा यात्रा कृपाल आश्रम ( बरसात रोड ) से शुरू होकर जिला सचिवालय शहीद स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई जहां शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया, मेयर कोमल सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा की खास बात यह थी कि मुख्य मार्ग पर तिरंगा ही तिरंगा लहरा रहा था । ऐसा लगता था मानो पूरा जिला तिरंगे से झूम उठा हो।
कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा शहीदों और आजादी के परवानों के त्याग की सजीव निशानी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम तिरंगे को किसी भी हाल में झुकना नहीं देंगे। हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाता है बल्कि यह भारत के नागरिकों को देश की आजादी और उसकी विरासत से जोड़ता है, उन्होंने कहा कि देश के सामने अनेक चुनौतियां आएगी हमें डटकर उसका मुकाबला करना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। इस यात्रा को पूरा जन समर्थन मिल रहा है। लोगों में खासकर युवा में विशेष उत्साह दिखाई पड़ता है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है यह हमारी अस्मिता हमारी संस्कृति और बलिदानों का प्रतीक है। इसे सलामी देना एक कर्तव्य हैं और उसके मूल्यों को जीना एक सच्चे नागरिक की पहचान है। उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होने देश को आजाद करने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।
इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे व जय जयकार के नारे लगाते हुए तिरंगे को सम्मान दे रहे थे। इस मौके और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा आम नागरिक भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मेयर अवनीत कौर, संजीव दहिया, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, संजय त्यागी के अलावा बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिल के साथ तिरंगा लगाकर यात्रा के साथ जुड़े थे।
Compatibility of AAC Wall Panels with High-Performance Structural Systems New Delhi [India], March 24: India’s…
New Delhi [India], March 21: The prestigious “Building Bharat Leadership Summit – Roadmap to Viksit…
Mr. Sameer Gupta: Chairman, Jakson Group with Brand Ambassador Mr Sourav Ganguly at Jakson Group…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 21: Airports can feel easy right up until the immigration counter,…
An unforgettable evening in Mumbai honours the visionaries transforming India’s culinary and lifestyle landscapeThe fourth…
Kolkata (West Bengal) [India], March 24: BTL EPC Ltd has secured a prestigious ₹590 crore order…