India News (इंडिया न्यूज), Panipat Road Accident : पानीपत में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिला में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया, वहीं तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमाटर्म सोमवार को किया जाएगा। जानकरी मुताबिक देर शाम शहर के इंडस्ट्री एरिया के सामने व रविवार को हथवाला रोड पर एक फैक्ट्री के नजदीक अलग-अलग सड़क हादसों में करीब 13-14 वर्षीय एक किशोर व मजदूर की मौत हो गई ।
इस हादसे में ऑटो चालक सहित 6 लोगों को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा व अन्य अस्पताल में ले जाया गया। इसके अलावा अन्य हादसे में दंपति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी रितिक के मुताबिक आज सुबह के समय समालखा पुल के नीचे ऑटो में 6 युवक सवार होकर गांव हथवाला की तरफ जा रहे थे।
हथवाला मोड के नजदीक ऑटो के पहुंचने पर करीब 13 -14 वर्षीय किशोर सचिन निवासी जिला बेतिया बिहार हथवाला जाने के लिए सवार हो गए। जैसे ही ऑटो गांव डिकाडला से होते हुए हथवाला रोड पर एक फैक्ट्री के नजदीक पहुंचा तो इसी दौरान ऑटो के आगे कुत्ता आ गया जिससे चालक का संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गया वहीं सवारियों में हड़कंप मच गया। हादसे में ऑटो मे सवार हर्ष, रितिक, रोहित रविंद्र, अतुल, हीरालाल निवासी मध्य प्रदेश सचिन व हाकीम निवासी बिहार को चोटें आई।
ज्यादा चोटें सचिन व हर्ष को आई जिसमें सभी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल समालखा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया वही हर्ष की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर रेफर कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। समालखा पुलिस चौकी से जांच कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि बिहार के जिला दशाली निवासी 53 वर्षीय महेश राम इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करता है और यहीं पर किराए के कमरे में रहता था।
फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद वह कमरे पर चला गया। कुछ देर बाद वह घर से किसी काम के लिए बाहर चला गया जैसे ही वह पैदल रात्रि करीब 7:30 बजे इंडस्ट्रियल एरिया के सामने पहुंचा तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी हादसे में महेश राम घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल समालखा में भर्ती कराया गया लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच कर्मी ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर खानपुर पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आज सुबह के समय सड़क हादसे में बालकिशन व उनकी पत्नी वंदना को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल समालखा में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में जांच कर्मी एवं एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि से सामने आया कि ऑटो के आगे कुत्ता आ गया जिससे चालक का तुरंत बिगड़ने पर ऑटो पलट गया। हादसे में करीब 13- 14 वर्षीय सचिन की मौत हो गई जबकि चालक गांव हथवाला निवासी रामकरण के अलावा कई अन्य को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए समालखा की सरकारी अस्पताल व अन्य अस्पताल ले जाया गया। इसमें हर्ष को ज्यादा चोट आने पर खानपुर रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि हादसा इतफाकिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि हाईवे के अलावा अन्य जगहों पर आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं जिनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
वहीं एक अन्य हादसे में अजमेर पुत्र रामकिशन गांव डाहर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा मैं और मेरा भतीजा अंकित पुत्र जसमेर उम्र 29 वर्ष खाना खाकर गांव की जो सड़क शुगर मिल की तरफ जाती है खाना खाकर घूमने के लिए निकले थे। जब हम लोकल रोड के पास अतुल फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे तो एक सफेद रंग की ऑल्टो कार जो नए शुगर मिल के सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया जिसने मेरे भतीजे अंकित को सीधी टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मेरे भतीजे अंकित की मौत हो गई है। टक्कर मारकर कार चालक मौके से भाग गया। गांव के चौक पर पता किया तो कार चालक हमारे ही गांव डाहर का संदीप पुत्र प्रेम सिंह चला रहा था। पुलिस ने अजमेर के बयान पर कर चालक संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
By Caroline Valetkevitch NEW YORK, Oct 23 (Reuters) - Big AI stocks were mixed on…
KENYA SAYS SECOND DEATH WAS OF CLOSE FAMILY MEMBER OF THE FIRST CASE, ALSO DECEASED…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS OF AL NASSR BEATING AL FAISALY IN THE SAUDI PRO LEAGUE RESENDING…
By Karen Brettell Oct 23 (Reuters) - The euro fell on Friday and was on…
IRAN'S REVOLUTIONARY GUARDS SAY TWO TANKERS STRUCK NAVAL MINES WHILE TRYING TO USE AN UNAUTHORISED…
MILAN, Oct 23 (Reuters) - As the financial system turns increasingly digital, banks must resist…