India News (इंडिया न्यूज), Former Education Minister Prof Ram Bilas Sharma : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने आज अपने पैतृक गांव राठीवास में अपने पिता स्वर्गीय पंडित जयराम शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी थी।
वे सदैव ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते थे। उन्हीं के संस्कारों और मार्गदर्शन की बदौलत उन्हें पांच बार क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सोच थी कि “किसान और गरीब खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। गांव समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा”, क्योंकि देश की 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है।
उल्लेखनीय है कि पंडित जयराम शर्मा का वर्ष 2008 में 104 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।
श्रद्धांजलि समारोह में प्रो. रामबिलास शर्मा की पत्नी बिमला शर्मा, भाई एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू, पुत्र गौतम शर्मा एडवोकेट, नवीन शर्मा, उर्मिला शर्मा, कोमल शर्मा सहित परिजन मौजूद रहे। इस मौके पर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के पीआरओ राजेश यादव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव, व्यापारी नेता नरेश सेठ, गौड़ ब्राह्मण सभा के उपप्रधान रमेश कौशिक, बिल्लू चेयरमैन सिलारपुर लीलाराम डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक, मुकेश शर्मा नंगल सिरोही, पूर्व सरपंच मलखान सिंह पाली, चेतन प्रकाश गौड़, अमित भारद्वाज पाली, मनोज ठेकेदार बेरी, सुरेश यादव कुराहवटा सहित भारी संख्या में समर्थक व गणमान्य लोग शामिल हुए।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…