India News (इंडिया न्यूज), Narnaul Medical College : नारनौल के कोरियावास गांव में बना मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पहले ही उसके नामकरण को विवादों में घिर गया है अब इस को लेकर क्षेत्र के लोगों ने धरने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और अब ये आंदोलन सड़कों तक पहुंच गया है। इस मेडिकल कॉलेज का नाम हरियाणा सरकार ने महर्षि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज के नाम से रखा है जबकि क्षेत्र की कुछ पंचायतें और लोग इस मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखना चाहते हैं। अब सरकार के साथ आर पार की लड़ाई शुरू हो गई है। नाम परिवर्तन को लेकर आज 101 गांवों की पंचायतों ने जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
नारनौल के साथ गांव कोरिया वास में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी और अब यह मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। इस मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ 850 बेड का हॉस्पिटल भी बनाया गया है, जिसमें ओपीडी शुरू हो चुकी है, जबकि मेडिकल कॉलेज को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बयान जारी किया है कि इसी साल मेडिकल की क्लासें यहां पर शुरू कर दी जाएंगी, लेकिन अब विवाद इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर है।
हरियाणा सरकार ने इस मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि चवन ऋषि मेडिकल कॉलेज रखा है ये नाम भी इसलिए रखा गया है। क्योंकि इस मेडिकल कॉलेज के साथ धार्मिक स्थल ढोसी पर्वत है और यहां पर चवन ऋषियों ने तपस्या की थी। जबकि पिछले 3 महीने से इस क्षेत्र के कुछ लोग और कुछ पंचायतें इस मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखे जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के बाहर पिछले 3 महीने से लगातार धरना जारी है और आज 101 पंचायतों ने 100 ट्रैक्टरों पर सवार होकर नारनौल लघु सचिवालय पहुंचे जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की गई है कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि चवन ऋषि न रखकर राव तुलाराम के नाम पर रखा जाए यहां पर यह भी बता दे कि आंदोलन कार्यों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर लगा चवन मेडिकल कॉलेज का सरकारी बोर्ड भी तोड़ दिया था आज ट्रैक्टरों पर सवार होकर आए इन पंचायत के प्रतिनिधियों से पुलिस के साथ भी नोक झोक हुई क्योंकि ये प्रतिनिधि अपने ट्रैक्टरों के साथ लघु सचिवालय में प्रवेश करना चाह रहे थे जबकि पुलिस प्रशासन इन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दे रहा था।
राव तुलाराम के नाम पर इस कॉलेज का नामकरण रखने की मांग को लेकर आज भारी संख्या में लोगों ने ट्रैक्टरों पर बैठकर प्रदर्शन किया और नारनौल के लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक ज्ञापन दिया और मांग कि की तुरंत प्रभाव से इस मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखा जाए। क्योंकि राव तुला राम ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी और नारनौल के साथ ही गांव नसीबपुर में 5000 सैनिक एक साथ शहीद हुए थे।
ऐसे में मेडिकल कॉलेज का नाम राव तुलाराम के नाम पर रखा जाना चाहिए, गांव कोरियावास की पंचायत और वहां के लोगों ने यह भी कहा कि गांव ने 85 एकड़ जमीन इस मेडिकल कॉलेज के लिए दान में दी है। ऐसे में इस क्षेत्र के और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले राव तुलाराम के नाम पर इसका नाम होना चाहिए। पंचायत ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आज 101 ट्रैक्टर के साथ 101 गांव की पंचायत यहां पर आई है। अगर सरकार ने इसका नाम करण राव तुलाराम के नाम पर नहीं किया तो आने वाले समय में 1000 ट्रैक्टर के साथ यहां लोग एकत्रित होंगे और इसे एक आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices eased about 1% to…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Bayerische Motoren Werke Aktiengesellschaft: * BMW - AG REVISES 2026 ROCE…
U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2% (The article has…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…
NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Marathon Petroleum beat Wall Street estimates for third-quarter profit…