प्रवीण वालिया, करनाल-India News (इंडिया न्यूज), Karnal Sugar Mill : एमडी शुगर मिल करनाल अदिति ने शनिवार को मिल का औचक निरीक्षण कर मिल में चल रहे रिपेयर एवं मेंटेनेंस के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि मिल को नवंबर माह में विधिवत चालू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एमडी अदिति ने मिल हाउस में चल रहे रोलर्स पर की जा रही रिशेल्लिंग का निरीक्षण किया और बायलर, ईटीपी पर चल रहे रखरखाव के संदर्भ में सीपीसीबी के मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने मिल के शुगर गोदाम से लेकर बायलर तक पंचायती राज द्वारा बनायीं जा रही सड़क का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सही ड्रेनेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बता दें कि एमडी अदिति के कार्यकाल में ही पुराने 2200 टीसीडी शुगर प्लांट का विस्तारीकरण करके नए 3500 टीसीडी रिफाइंड शुगर प्लांट के साथ 18 मेगावाट कोजन की स्थापना की गई थी तथा नए 3500 टीसीडी शुगर प्लांट ने अप्रैल 2021 में रिफाइंड शुगर का उत्पादन शुरू कर दिया था। नए 3500 टीसीडी शुगर प्लांट ने स्थापना के बाद से ही लगातार राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता में तीन बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।
पिराई सत्र 2024-25 में करनाल चीनी मिल ने 48.10 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 4.55 लाख रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया और इसी पिराई सत्र में मिल ने बिजली का निर्यात करके 22 करोड़ 67 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया। एमडी अदिति ने किसानों से अपील की कि पिराई सत्र 2025-26 में मिल में रोगरहित और साफ सुथरे गन्ने की सप्लाई करें, ताकि मिल पूर्व की भांति नए आयाम स्थापित करती रहे।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…