Categories: Haryana

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए। कुछ समस्याएं स्पीड ब्रेकर बनवाने, तालाब से गंदे पानी की निकासी, सड़क व नाले के निर्माण कार्य में तेजी लाने से संबंधित थी।

  • घरौंडा के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में रखा गया जनसुनवाई कार्यक्रम

11 हजार किलोवाट की बिजली तारों को शिफ्ट कराने की मांग की

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रेस्ट हाउस में करीब ढाई घंटे तक लोगों की समस्याओं व मांगों को सुना। ग्रामीणों ने कोहंड-कैमला बस अड्डे तक की 11 हजार किलोवाट की बिजली तारों को शिफ्ट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन तारों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। पीर बड़ौली के लोगों ने गांव के सरकारी स्कूल के आगे मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि चालक तेजी से वाहन चलाते हुए सड़क से गुजरते हैं जिसके कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। इसी प्रकार गांव शेखपुरा खालसा के लोगों ने स्कूल में शौचालय बनवाने की मांग की।

समस्याओं के निपटारे के दिन निर्देश

महमदपुर के लोगों ने कहा कि गांव के तालाब का गंदा पानी अब पास के खेतों में फैलने लगा है। गंदे पानी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इस पानी की तुरंत निकासी सुनिश्चित की जाए। बरसत के ग्रामीणों ने गांव में निर्माणाधीन सड़कों व नाले का लेवल ठीक करते हुए कार्य में तेजी लाने की मांग की। गगसीना के लोगों ने खेत के रास्ते पक्के कराने और अमृतपुर के लोगाें ने बिजली के खंभे गड़वाने की मांग की। बताया कि खंभे अधिक दूर होने के कारण घरों तक कनेक्शन लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार,  बीडीपीओ मोनिका व सोमवीर खटकड़, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज, पंचायती राज के राम नारायण, एसडीएम जयभगवान, रवींद्र सैनी, शमशेर, दीपक गर्ग के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी,  मंडल महामंत्र सुरेंद्र सैनी, प्रवीण राणा, पवन जैन आदि मौजूद थे।

रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आज

विधानसभा अध्यक्ष सात सितंबर को घरौंडा में जेसीआई की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। जेसीआई की ओर से इस मौके पर रक्तदान व मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जेसीआई के ईश्वर गुप्ता के अनुसार रक्तदान करने वाले को हेलमेट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण एंबूलेंस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राली व रोटावेटर भी समर्पित करेंगे।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

40 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

4 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

5 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

6 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago