India News (इंडिया न्यूज), MLA Jagmohan Anand Raised Important Issues, प्रवीण वालिया-करनाल: विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान करनाल विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, रोजगार और शहरी विकास से संबंधित माँगों को विधानसभा में रखा और सरकार से आग्रह किया कि इन पर जल्द कदम उठाए जाएँ ताकि करनाल का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।
विधायक जगमोहन आनंद ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहाँ हृदय एवं न्यूरो विशेषज्ञों और पैथ लैब की तत्काल जरूरत है ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही, उन्होंने बताया कि कॉलेज में स्वीकृत पदों की संख्या केवल 950 है, जबकि अन्य मेडिकल कॉलेजों में यह 1527 तक है। उन्होंने माँग की कि पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कौशल रोजगार निगम के उन कर्मचारियों को सर्विस सुरक्षा दी जा रही है, जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक पाँच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसके लिए नई एसओपी लाई जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इसमें उन कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए, जिन्होंने 15 अगस्त 2025 तक सेवा के पाँच साल पूरे कर लिए हैं।
जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल का नया मास्टर प्लान अभी तक अंतिम रूप नहीं ले पाया है, जिसके कारण अवैध कॉलोनियों और अनियोजित विकास की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने माँग की कि मास्टर प्लान को जल्द लागू किया जाए। साथ ही, करनाल से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचाना स्थित कर्ण लेक का सुधार एवं सौंदर्यीकरण किया जाए।
विधायक ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से संबंधित मुद्दे उठाते हुए कहा कि जिला नागरिक अस्पताल की 200 बेड की नई बिल्डिंग का निर्माण सेक्टर-32 में एचएसवीपी की जमीन पर होना है, लेकिन अभी तक जमीन का हस्तांतरण नहीं हुआ है। उन्होंने आग्रह किया कि जमीन जल्द सौंपी जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।
इसके अलावा सेक्टर-32 और 33 में हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं, जिसके कारण जमीन खाली पड़ी है। विधायक ने कहा कि इन तारों को हटाया जाए ताकि जमीन का उपयोग हो सके। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में करनाल-मेरठ रोड और सेक्टर-6 चौक पर फ्लाईओवर की घोषणा हुई थी, जिसका निर्माण अभी तक अधूरा है। इसे शीघ्र पूरा करवाया जाना चाहिए।
विधायक ने बताया कि सेक्टर-12 लघु सचिवालय चौक से महात्मा गांधी चौक तक रोज़ाना भारी जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग पर ही कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और जिला नागरिक अस्पताल स्थित हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि सेक्टर-12 निर्मल कुटिया चौक से महात्मा गांधी चौक तक फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…