India weather update Wednesday 27 August 2025 kal ka Mausam : मॉनसून की सक्रियता का असर देशभर में नजर आ रहा है। इसके चलते देश के ज्यादातर राज्यों में कहीं पर धीमी तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। इस पूरे सप्ताह देशभर में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से तबाही मची तो अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, जिसमें कुछ लोग दब गए। बारिश के चलते राज्य में सभी नदियां एक बार फिर उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे सप्ताह इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा। कुछ राज्यों में तेज और भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे लोगों की मुसीबत फिर से बढ़ने वाली है।
अभी मॉनसून एक्टिव है, जिसके चलते उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में बुधवार (27 अगस्त) को मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कहीं हल्की तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के साथ अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण व गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार (27 अगस्त) से लेकर 30 अगस्त के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD के वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश के चलते बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर जाम लगने की संभावना है। इसी तरह का मौसम एनसीआर के शहरों में भी रहेगा। 27 और 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मॉनसून उत्तर प्रदेश में फिर से एक्टिव हुआ है, जिसके बाद तेज बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, बागपत में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है। साथ मौसम के मिजाज को देखते हुए यात्रा प्लान करने की बात कही गई है।
बिहार में मॉनसून के एक्टिव होने से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (27 अगस्त) को बारिश का कहर एक बार फिर से देखने को मिलेगा। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में तेज बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (27 अगस्त) राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होगी, जिससे लोगों को दिक्कत पेश आएगी। मौसम विभाग के देहरादून केंद्र (Meteorological Department Dehradun Center) के मुताबिक नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, कुल्लू और मंडी जिले में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में तेज बारिश होगी। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ और राजौरी के अलावा रियासी, ऊधमपुर और सांबा में भारी बारिश हो सकती है. किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, डोडा और कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए अहम हैं। कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 27 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की आशंका जताई है।
हरियाणा में मॉनसून एक्टिव है, जिसके चलते बुधवार को सभी जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल और नूंह सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. बुधवार को अंबाला और यमुनानगर में बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…