Categories: Haryana

मनोहर लाल के बयान पर दीपेंद्र का पलटवार, बोले खट्टर को हुड्डा से नहीं किलोई की जनता से मांगनी चाहिए माफी, पीएम की मां पर की गई टिप्पणी पर भी दिया बयान

करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Deepender Retort On Manohar Lal Statement : दीपेंद्र हुड्डा बुधवार के दिन करनाल दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहरी का उद्घाटन किया और उसके बाद वह अन्य कहीं कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। उन्होंने करनाल में शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा  और करनाल ग्रामीण के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैध  को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान होना चाहिए। संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस मजबूत हो रही है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को अवसर मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधा

करनाल पहुँचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा इस बात पर आत्म मंथन होना चाहिए, खट्टर साहब को यह माफी हुड्डा साहब से नहीं मांगनी चाहिए, खट्टर साहब को माफी गढ़ी सापला क्लोई के ढाई लाख लोगों से मांगनी चाहिए, जिन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जिताकर हुड्डा  को विधानसभा में भेजने का काम किया। 90 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा मतों से जितवाकर हरियाणा विधानसभा में भेजने का काम किया,दीपेंद्र हुड्डा ने कहा उन्होंने कहा कांग्रेस बेरोजगार हो चुकी है। खास तौर पर  खट्टर साहब कितने वर्ष तक ये विपक्ष में रहे थे हरियाणा में,तो क्या विपक्ष बेरोजगार है। हरियाणा में क्या 42 विधायक चुनकर आए हैं वो बेरोजगार है।

क्या देश की लोकसभा में जो सांसद चुनकर आए हैं वो बेरोजगार है?

उन्होंने कहा क्या देश की लोकसभा में जो सांसद चुनकर आए हैं वो बेरोजगार है। प्रजातंत्र में सत्ता और इस पक्ष दोनों की भूमिका होती है। विपक्ष की ज्यादा भूमिका हो जाती है जब सत्ता पक्ष बेलगाम हो जाए, उरणकर में इतना दूर हो जाए कि विपक्ष को बेरोजगार बताने लगे, बेरोजगार की परिभाषा एक यह भी है कि कोई काम ना करें, हुड्डा ने कहा उस भाषा मे तो भाजपा वाले फिट आते हैं। क्योंकि इन्होंने पिछले 11 साल में कोई काम किया नहीं है। आपको बता दे बीते दिनों करनाल में एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल ने कहा था हुड्डा औऱ कांग्रेस अगर वो बेरोजगार है तो रोजगार मुहैया करवा देंगे,जिस पर अब दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा है।

बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ

पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ आई है जिस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है। चाहे वह किसान हो आम लोगों और ग्रामीण बस्तियों की बात अगर की जाए तो, वह बाढ़ के पानी की चपेट में आई है। शहरों में तो ऐसी दुर्दशा है वह सब ने देख लिया है। दीपेंद्र हुडा ने कहा इसमें सरकार जितनी हो सकती है वह राहत प्रदान करें और क्षतिपूर्ति पोर्टल है उसे खोलकर सरकार अपने दरवाजे बंद कर देती है। वो नहीं चलेगा सरकार धरातल पर उतरूर स्पेशल गिरदावरी करवाये, जितना जिसका नुकसान हुआ है उसे उतना नुकसान का मुआवजा मिले, कई जगह तो ऐसे हैं जहां पर दो-दो फसलों में पानी भरा है। उसी हिसाब से हमारी ओर से ₹50000 एकड़ मुआवजे की मांग की गई है। 

जिसने गाली दी, उसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं

जल्द से जल्द सरकार मुआवजा घोषित करें। दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए आयोग का निष्पक्ष होना जरूरी है, लेकिन भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी है और सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज उठाई जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने गाली दी, उसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं। ऐसे व्यक्ति का न पार्टी में स्थान है और न ही समाज में। उस व्यक्ति की भाजपा नेताओं के साथ भी तस्वीरें सामने आई हैं, हो सकता है यह भाजपा प्रायोजित हो। 

भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया

मीडिया से बातचीत में सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता पाने के लिए हर तरीका अपनाया, लेकिन कांग्रेस ने अच्छी सीटें जीतीं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ई-वोटर लिस्ट नहीं दे रहा और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा से भी इनकार कर रहा है। चंडीगढ़ चुनाव में कोर्ट ने जब सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो सच्चाई सामने आ गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। हरियाणा में बीपीएल कार्डों में भारी गड़बड़ी की गई। चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कार्ड बनाए गए और चुनाव खत्म होते ही हर लोकसभा क्षेत्र में करीब सवा लाख कार्ड काट दिए गए।

महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाने की बात भी चुनावी स्टंट था

यह भाजपा की सबसे बड़ी चाल थी। उन्होंने कहा कि राज्य में इतनी गरीबी दिखाई गई, जो आजादी से पहले के आंकड़ों के बराबर थी। यही नहीं, वोटर सूची में भी फर्जीवाड़ा किया गया है। कांग्रेस जल्द ही तथ्यों और सबूतों के साथ मीडिया के सामने आएगी। उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह पार्टी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाती है। महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाने की बात भी चुनावी स्टंट था। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए झूठ, लूट और फूट की राजनीति करती है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाया है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा इसका उदाहरण है। लेकिन भाजपा चर्चा से भागती है और सदन में भी मुद्दों पर बात करने से इनकार कर देती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र राठौर, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा, अमित भड़ाना, सचिन बुदनपुर निगम पार्षद पप्पू लाठर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts

Anaemia Awareness Becomes a Public Health Movement in Indore, Madhya Pradesh, India

Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…

4 hours ago

250+ Entrepreneurs from 24 Cities Converge in Surat for CorporateConnections India’s BHAF 2026

Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…

5 hours ago

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

1 day ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

1 day ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

1 day ago