Categories: Haryana

महापौर परिषद की बैठक के समापन कार्यक्रम में पहुंचे हरविंद्र कल्याण, बाढ़ की स्थिति से मिलकर निपटने की अपील की

करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53 वीं वार्षिक बैठक का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। परिषद की वार्षिक आम सभा ने आम सहमति से करनाल की मेयर रेनू बाला को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में देश के 21 राज्यों से आए 75 महापौरों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने नगर निगम क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों के मॉडल प्रस्तुत किए।

  • करनाल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
  • बोले इस तरह के मंचों से नवाचार और एक-दूसरे के अच्छे कामों को सीखते हुए लोकहित व जनहित साधने का करें काम

महापौरों ने अपने नगर निगमों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को उजागर किया

बैठक में कई महापौरों ने अपने नगर निगमों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को उजागर किया। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकारों को स्थानीय निकायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा, 74वें संविधान संशोधन को पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। मीडिया से बातचीत में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि स्थानीय निकायों को मजबूत करने और शहरों को आगे बढ़ाने के लिए दो दिनों तक यहां एक सार्थक चर्चा हुई है।

जरूरत के हिसाब से उसकी योजना बने ऐसी चर्चा यहां हुई

इस तरह की बैठक में जब विभिन्न शहरों के जनप्रतिनिधि आपस में अपने अनुभवों को साझा करते हैं तो एक नई प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में उन्हे लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तकनीक का समय है और तकनीक का इस्तेमाल करके एक अच्छी योजना बनाई जा सकती है। हरविंदर कल्याण ने कहा कि हर शहर की अपनी कुछ ज़रूरतें होती हैं वहां की जरूरत के हिसाब से उसकी योजना बने ऐसी चर्चा यहां हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक विधाई संस्था है और प्रधानमंत्री का विजन है कि निचले स्तर पर भी इन विधायी संस्थाओं को मजबूत किया जाए, इनमें भी उसी तरह से कार्य हो जैसे विधान सभा और संसद में होता है ऐसे कार्यों के द्वारा जनता की भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई

बाढ़ पर बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि अत्यधिक बरसात के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित आज कई क्षेत्र बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित है। यह मौसम में बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग के असर को दिखा रहा है। इस आपदा से निपटने के लिए हरियाणा ने अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं। ऐसे हालात जब बनते हैं तो ऐसी स्थिति में हम सबको मिलकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में भी यमुना का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। अभी भी काफी स्थानों पर जल भराव है, सरकार ततपरता से इस पर काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और आज यमुना पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई।

नए अनुभवों के साथ अपने शहर को आगे बढ़ाएंगी

अखिल भारतीय महापौर परिषद की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू बाला ने कहा कि यह हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि करनाल को पहली बार महापौर परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह इन सब के साथ मिलकर पूरा करेंगी और नए अनुभवों के साथ अपने शहर को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस बैठक में मुख्य मुद्दा शहरी विकास और स्वच्छता से संबंधित रहा कि किस प्रकार अपने शहर का विकास किया जाए। क्योंकि विकसित भारत और स्वच्छ शहर का प्रधानमंत्री का सपना है। यह तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जन भागीदारी के साथ अपने शहरों को स्वच्छ करेंगे। रेनू बाला ने कहा कि इसके अलावा स्थानीय का निकाय किस प्रकार और मजबूत हो इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

स्वच्छता को लेकर जो कदम उठाया था उसको लेकर हम सभी गंभीर

सम्मेलन में आए महापौर अर्चना वर्मा और योगेश कुमार ने कहा कि दो दिनों तक हमने यहां अपने विचार साझा किये। निगमों को और कैसे सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि राष्ट्र को विकसित किया जाए और उसकी शुरुआत छोटे निकायों से हो। उन्होंने स्वच्छता को लेकर जो कदम उठाया था उसको लेकर हम सभी गंभीर हैं। इसमें जनता को कैसे शामिल कर उसकी रणनीति बनाई जाए इस पर विस्तार से बात हुई है।

इस मौके पर कुलभूषण गुप्ता, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता व लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा प्रभारी भारत भूषण जुआल, एआईएमसी हरियाणा के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, एआईएमसी की चेयरपर्सन माधुरी पटेल,  पूर्व मंत्री एवं संगठन मंत्री उमाशंकर गुप्ता, करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा भाजपा नेता बृज गुप्ता, पार्षद संकल्प भंडारी, योगेंद्र शर्मा, सुधीर यादव, ममता सैनी, सुदेश रानी सहित देश भर से आए विभिन्न निगमों के महापौर मौजूद रहे।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

18 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago