India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पिछले पांच साल से सर्विस रोड पर खड़े गंदे बरसाती पानी की समस्या की शिकायत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
एनएचएआई सोनीपत के परियोजना निदेशक ने ठेकेदार कम्पनी नेकस्ट इंफा एमसीपी हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड व एसए इंफा स्ट्रक्चर कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर को शिकायत की प्रति भेज कर तत्काल सख्त कार्रवाई करके कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिये हैं।
यह कारवाई आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर द्वारा गत 18 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजी शिकायत पर हुई है। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने शिकायत में बताया कि एनएचएआई ने दिल्ली से पानीपत साइड पर समालखा में जी टी रोड की सर्विस रोड पर बरसाती व गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कर रखी है। जीटी रोड की दिल्ली से पानीपत साइड पर गीता आश्रम के सामने व इंडस्ट्रियल एरिया भापरा में अग्रवाल भाजी शॉप के आगे सर्विस रोड पर पिछले पांच वर्षों से समस्या बनी हुई है।
जीटी रोड़ फ्लाईओवर व सर्विस रोड़ पर गंदे पानी व बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण सर्विस रोड़ जोहड़ का रूप धारण कर चुकी। यहां पर कोई नाला व निकासी नहीं है। आए दिन दुर्घटनाएं घटित होने पर नाला बना कर निकासी का कोई स्थाई इंतज़ाम करने की बजाए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सर्विस रोड़ पर बड़े-बड़े पत्थर रख कर सर्विस रोड़ ब्लॉक कर रखी है।
यहां तक की फलाई ओवर की ग्रिलें उखाड़कर कट बनाकर लोगों के आने जाने का रास्ता बना दिया। मजबूरन शहर की सबसे बड़ी कालोनी श्री तारा एन्क्लेव कालोनी वासियों व अन्य लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर तेज गति से चल रहे वाहनों के बीच फ्लाई ओवर से आना जाना पड़ता है।
पीपी कपूर ने आरोप लगाया कि एनएचएआई के अधिकारी सर्विस रोड़ से गंदे पानी व बरसाती पानी की निकासी का स्थाई इंतज़ाम नहीं कर रहे,वर्षों से सिर्फ लीपा पोती कर रहे हैं। कभी सर्विस रोड़ पर खड़े पानी को पम्प से टेंकरो में भरकर ले जाने का ड्रामा करते हैं तो कभी तारकोल से बनी सड़क को उखाड़ कर कंक्रीट से बना जाते हैं , तो कभी सर्विस रोड़ पर टाइल्स लगाकर पैसा व्यर्थ कर रहे हैं, जबकि जरूरत तो बरसाती पानी व गंदे पानी की निकासी की है। जब तक यहां से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी तब तक लीपा पोती से समस्या का हल नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने शहर को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल शहर की सर्विस लाइनों की हालत बदतर हो चुकी है। करोड़ों के बनाए गए नाले किसी काम नहीं आए जिसको लेकर लोगों में एन एच ए आई के प्रति रोष पनप रहा है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…