India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On Trump Tariff : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे। इसके अलावा, एसवाईएल मामले में उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब भी हरियाणा के हक में फैसला आएगा।
विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का क्या समाधान करना है, प्रधानमंत्री उसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं और नई मार्केट को ढूंढने का काम किया जा रहा है ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल दिल्ली में कहा है कि हरियाणा के साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं है परंतु उनके पास पानी नहीं है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि हाल ही में हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर मीटिंग अच्छे वातावरण में हुई है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी डेट है, पहले भी फैसला हरियाणा के हक में आया था और अभी उम्मीद है कि फैसला हरियाणा के हक में ही आएगा और उसी अनुसार फैसले को लागू करना चाहिए।
विज ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में से किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न तो हमारी हरियाणा सरकार कर सकती है और न ही पंजाब की सरकार कर सकती है। इसके लिए बाकायदा कई ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं और उनके फैसले के अनुसार ही हरियाणा अपने हक का पानी मांग रहा है क्योंकि इस पानी पर हरियाणा का हक है। इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अनेकों बार हरियाणा के पक्ष में फैसले दिए है और पंजाब सरकार को इन फैसलों को स्वीकारते हुए क्रियान्वयन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी विधानसभा बुलाकर एसवाईएल के समझौते को को एकतरफा रद्द करते हुए अधिग्रहित भूमि को डि-नोटिफाई कर दिया, जबकि इस भूमि अधिग्रहण की राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई थी और इसी से इनकी नियत का पता चलता है। श्री विज ने कहा कि पंजाब की संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, और अब वहीं लोग हरियाणा के हक के पानी को रोक रहे हैं।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…