Categories: Haryana

भाजपा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जिलों के कार्यों की समीक्षा की, बनाई आगामी कार्यक्रमों की योजना

India News (इंडिया न्यूज), BJP Haryana : भाजपा की शुक्रवार को पंचकूला में अहम संगठनात्मक बैठक हुई। सबसे पहले सीएम आवास में छोटी टोली और उसके बाद पंचकूला स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इन बैठकों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में हरियाणा का देश में अव्वल रहने पर कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और आगामी कार्यक्रमों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

  • जिलों में बैठकें और कार्यशालाओं का होगा आयोजन

BJP Haryana : कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत

प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने जिलों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है।

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि मन की बात कार्यक्रम को सुनने में हरियाणा नंबर वन रहा। दिन भर चली बैठकों में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत कर सवालो के जवाब भी दिए। 

देश को जोड़ने वाला है पीएम मोदी का ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम : डा. सतीश पूनिया

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल के माध्यम से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों के घर-घर तक पहुंचाने की रणनीतिक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, बल्कि सरोकारों की राजनीति करती है। भाजपा का यह चरित्र है कि हम चुनावी और वोट बैंक की राजनीति नहीं करते।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाचार पर जोर देते हैं। पीएम मोदी ने जनता से दूर हो गए रेडियो को ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के तहत देश से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। मोदी और नायब सरकार की रचनात्मक गतिविधियां लोगों को नजर आ रही है। डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। 

जल्द होगी जिला कार्यकारिणी गठित : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता समर्पित होकर काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को 25-25 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उससे भी अधिक पेड़ लगाने काम किया हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि पिछले दिनों योग दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, मन की बात कार्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियां चलाई गई थी उन सभी की आज समीक्षा की गई।  

आगामी कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संगठनात्मक 27 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है और अब जल्द ही जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद कार्यशालाओं का आयोजन कर सभी नए पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में भाजपा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्री जिलावार कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। ईडी द्वारा रॉबर्ट वाड्रा पर हुई कार्रवाई पर बड़ौली ने कहा कि गलत तरीके से जमीन की खरीद फरोख्त करके पैसा कमाना गलत है। 

Recent Posts

Anaemia Awareness Becomes a Public Health Movement in Indore, Madhya Pradesh, India

Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…

22 minutes ago

250+ Entrepreneurs from 24 Cities Converge in Surat for CorporateConnections India’s BHAF 2026

Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…

2 hours ago

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

21 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

21 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

21 hours ago