India News (इंडिया न्यूज), Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब वो 1994-95 में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ा तो पूरे नंदगढ़ गांव में रुक्का मच गया कि जय भगवान की छौरी इलेक्शन में उठ रही है। यह कौन से इलेक्शन हैं, कॉलेज के। उनकी मां बहुत नाराज थे। पिता जी व ताऊ जी बोले की ठीक है, लड़ना चाहिए अगर पार्टी बोल रही है तो। मां कहती थी कि बिगाड़ोगे तुम लड़की को। देख लेना जूते घिस जाएंगे। ब्याह कौन करेगा लड़की से।
आपको नहीं पता कि कितनी डांट खाकर आगे बढ़ी हूं। पहला चुनाव, दूसरा चुनाव। डांटने के बाद कहती भी थी कि रोटी खाले, कपड़े भी प्रेस कर देती थी। ऐसे ही लड़ते-लड़ते दो विश्वविद्यालय के चुनाव, तीन विधानसभा के चुनाव लड़े। उन्होंने आठ चुनाव लड़े और उन्हें खुशी है कि उन्हें समाज का, परिवार का भरपूर साथ मिला। जहां भी वो जाती थी, उससे पहले फोन आ जाते थे। हरियाणा का एक-एक व्यक्ति ने उनके हर चुनाव में उनका सहयोग किया।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शनिवार को जुलाना में अपने जन्मदिन पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी पार्टी की अध्यक्ष रही, देश की प्रधानमंत्री रही, परंतु कभी अपने अलावा किसी को आगे बढ़ने नही दिया। आज साधारण व्यक्ति भी बड़े सपने देख सकता है। काम कर सकता है। उसे पूरा मौका भाजपा नेतृत्व देता है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी बता रहे थे कि वो कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे।
एक साधारण से परिवार के बेटी जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन है। यह भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। आज देश की हर बेटी यह सपना देख सकती है कि मेरा भी भविष्य कुछ ऐसा हो सकता है जब वो देश चलाने में अपनी भूमिका अदा करें, निर्णय में सहभागिता करें, यह केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। किसी और पार्टी के इतिहास में यह संभव नहीं था। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज तो गांव में हो रहा होगा कि मनीराम की पौती सीएम बन गई।
अनेकों बार उनका जुलाना आना हुआ लेकिन वो नंदगढ़ कम जाना हुआ। आज जब तीन माह पहले मुख्यमंत्री नायब ने कहा कि गांव आओ तो उन्होंने कहा कि वो अपने जन्मदिन वाले दिन गांव आएंगी तो तीन माह पहले ही नायब सैनी ने तय कर दिया था कि जन्मदिन वाले दिन गांव आना, हरियाणा प्रदेश आपका स्वागत करेगा। सारे कार्यक्रम सरकार की तरफ से होंगे। हम अपने आप गांव, को उस भूमि को इतनी सौगात देंगे कि आप सोच भी नही पाएंगी। इसके लिए वो हरियाणा सरकार, नायब सैनी और उनकी कैबिनेट को बधाई देते हैं।
सीएम रेखा ने कहा कि सावन माह में परिवार के बीच आकर बेटियां बहुत खुश होती हैं। सुबह से जब से वो आई हैं तब से उन्हें उपहार ही उपहार मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उनकी जिम्मेवारी लगाई है, उन्हें वो पूरा करेंगे। विकास कार्यों के मामले में भाई व बहन की जोड़ी धुआं सा उठा देंगे। पॉल्यूशन वाला धुआं नहीं काम वाला धुआं ठा देंगे। दिल्ली उनकी कर्म भूमि है, हरियाणा जन्मभूमि है। जितना कर लूं उतना कम है।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…