करनाल-प्रवीण वालिया, India News (इंडिया न्यूज), Bharat Vikas Parishad Krishna Branch : भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत स्थानीय सनातन धर्म मंदिर में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल मदान ने की। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम में नगर के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया।
बच्चों ने हिंदी और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। मंच संचालन का दायित्व ममता चंद्रबाबू ने निभाया, जिसमें सोनिया मेहता का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में सुर संगीत कला मंच से सतीश मिड्ढा और अजय किशोर शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक अशोक महेंद्रु की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि राकेश हंस और राज बजाज ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में श्री राम ग्लोबल विद्यालय ने प्रथम स्थान, दिल्ली पब्लिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान और निर्मल धाम विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता विद्यालयों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। इस आयोजन में प्रकल्प प्रमुख ममता चंद्रबाबू, सुमन अरोड़ा, रीटा मदान और रजनी अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। साथ ही शाखा सदस्य राज अरोड़ा,साक्षी सलूजा, संजय सलूजा और बलविंदर चावला की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में परिषद की सचिव श्रीमती सोनिया मेहता ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागी विद्यालयों और सहयोगी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…