India News (इंडिया न्यूज), 77th Job Fair : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आने वाला है। शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी, पंजाब और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 77 वां स्टेट लेवल जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। यह मेगा आयोजन 30 अगस्त को करनाल स्थित मंगल सिंह सभागार में होगा।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल जो जॉब फेयर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर जॉब फेयर का शुभारंभ करेंगे। फेयर में देशभर की लगभग 35 नामी कंपनियां शिरकत करेंगी और विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इसमें आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, मार्केटिंग समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी।
उपायुक्त ने बताया कि इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोडऩा और उन्हें करियर निर्माण का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। फेयर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जॉब फेयर न केवल नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बल्कि कंपनियों के लिए भी एक बेहतर अवसर है, जहां उन्हें योग्य और प्रतिभावान उम्मीदवार एक ही मंच पर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी पानीपत में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विशाल जॉब फेयर का आयोजन किया था जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी कर इस स्वर्णिम अवसर का लाभ लिया था। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस जॉब फेयर में भागीदारी करने का आह्वान किया।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
LONDON, Nov 3 (Reuters) - The jury in the trial of British comedian and actor…
Nov 3 (Reuters) - Goldpac Group: * EXPECTS REVENUE TO DECREASE 5%-15% FOR YEAR ENDING…