Categories: Haryana

आर्य समाज मंदिर विवाद : आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बापौली, स्वामी आदित्यवेश बोले- आर्य समाज पर हुआ हमला, धर्म और राष्ट्र की ‘आत्मा पर कुठाराघात’

India News (इंडिया न्यूज), Arya Samaj Mandir Dispute : 13 जुलाई 2025 को हरियाणा के पानीपत जनपद स्थित बापौली गांव में चल रहे यज्ञ में जब वेद मंत्र गूंज रहे थे, राष्ट्र कल्याण की कामना की जा रही थी, तभी कुछ हथियारबंद असामाजिक तत्वों ने आर्य समाज के कार्यकर्ताओं पर नृशंस हमला किया। यह केवल कुछ व्यक्तियों पर हमला नहीं था। बल्कि यह यज्ञाग्नि पर हमला था, यह वैदिक संस्कृति पर आघात था, यह भारत की मूल आध्यात्मिक चेतना पर सुनियोजित चोट थी। यह बात सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रतिनिधि मंडल के संयोजक स्वामी आदित्यवेश ने आज बापौली में आर्य समाज के घायल प्रतिनिधियों से घर जाकर मिलने के बाद कहे।

इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई

सार्वदेशिक न्याय सभा नई दिल्ली के सदस्य राममोहन राय एडवोकेट ने कहा कि हमने सोशल मीडिया पर जो वीडियो देखी उसमे यज्ञ करते हुए कार्यकर्ताओं पर हमला करना तथा यज्ञ मे विघ्न डालना, कार्यकर्ताओ को पीटना, आर्य समाज को गालियां देना लोगो को गालिया देना सुना गया है। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए  बीएनएस की धाराओं के तहत दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए तथा तुरंत कार्यवाही की जाए। उत्तर प्रदेश के हाथरस से आए स्वामी ब्रह्मानंद ने कहा कि ओस घटना से पुरे आर्य समाज मे गुस्सा है इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करें तथा आर्य समाज के कार्यकार्य जो पीड़ित हैं उनको सुरक्षा प्रदान की जाए।

आर्य समाज के लोगों से पूरी जानकारी ली, रिपोर्ट तैयार की,अब दिल्ली के मुख्य कार्यालय में देंगे

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि मंडल मे स्वामी आदित्यवेश, राममोहन राय एडवोकेट, स्वामी ब्रह्मानंद, धर्मेंद्र आर्य, अवनीश आर्य, विजयपाल आर्य शामिल रहे। जिन्होंने यहाँ गाँव के लोगो तथा आर्य समाज के लोगो से पूरी जानकारी ली तथा रिपोर्ट तैयार की जिसे अब दिल्ली के मुख्य कार्यालय मे देंगे। फिर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। आज आर्य समाज के पीड़ित कार्यकर्ता नवीन वर्मा, राजेंन्द्र आर्य, जितेंद्र आर्य से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बागपत, मेरठ, मथुरा तथा हरियाणा के सोनीपत एवं जींद के कार्यकर्ता पहुंचे। जिनमे आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश संचालक पंकज आर्य, धर्मबीर आर्य, राजेंन्द्र आचार्य, निशांत आर्य,राजेश आर्य, विद्यासागर शास्त्री, कृष्णदेव दहिया, राजेंन्द्र राठौड़ा, रविन्द्र आर्य, जितेंद्र मलिक, भगत सिंह आर्य, प्रेम सिंह मलिक, दीपक आर्य, कर्ण सिंह आर्य, राजा आर्य, रामनिवास आर्य, नरेंद्र ऋषि, संजय कुमार, रणबीर सिंह आदि शामिल रहे।

Recent Posts

National Study Confirms Impact of ‘Shahid Smriti Van’ on PM 2.5 Levels

Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…

2 days ago

Mehul Purohit Leads Multiphase Digital to Double Win at IDEA Awards

New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…

2 days ago

Guinness Glory: CM Devendra Fadnavis praises Navayuga for landmark Missing Link Project

Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: Navayuga Engineering Company Limited (NECL) proudly garners its second Guinness…

2 days ago