Categories: Haryana

कुरुक्षेत्र पहुंचे अभय चौटाला, ‘आप’ को बताया सबसे घातक पार्टी, कृषि मंत्री पर कसा तंज, बोले – दिमाग क्या घुटनों में है ? कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ

India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। अभय ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आप को निशाने पर लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे घातक पार्टी है। वहीं कांग्रेस का उपहास करते हुए उन्होंने कहा कि जिले का संगठन बनाने के लिए भी खुद राहुल गांधी को आना पड़ा, बावजूद इसके अभी तक संगठन नहीं खड़ा कर पाए।

कृषि मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनका दिमाग क्या घुटनों में है, जो…

हालांकि राहुल गांधी ने 30 जून की डेडलाइन तय की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने आप को हरियाणा का बेटा बताता है, मगर जब एसवाईएल का पानी देने की बात आती है तो वो हरियाणा को पानी नहीं देता।  अभय चौटाला ने हरियाणा के कृषि मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनका दिमाग क्या घुटनों में है, जो किसानों को यूरिया पोर्टल पर देने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था और नशे का कारोबार बढ़ा है। सरकार आज तक नशे के खिलाफ कोई मुहिम नहीं खड़ी कर पाई। आज प्रदेश में हत्या की जा रही है फिरौती मांगी जा रही है।

इनेलो पार्टी ने प्रदेश सरकार के गलत फैसलों हमेशा विरोध किया

इनेलो पार्टी ने प्रदेश सरकार के गलत फैसलों हमेशा विरोध किया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हमने हरियाणा को 3 जोन में बांटा है। इससे पहले हिसार ओर गुरुग्राम जोन की बैठक हो चुकी है और आज कुरुक्षेत्र जोन की बैठक हो रही है 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का जन्मदिन मनाना है। इसको लेकर कैथल में एक बड़ी बैठक होगी और उसमें फैसला किया जाएगा की हरियाणा प्रदेश के कौन से जिले में किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल की जयंती मनानी है। 

Recent Posts

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

28 seconds ago

UPDATE 2-Unilever targets $1.12 billion savings in home, personal care pivot

* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…

4 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

5 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

6 minutes ago

Ukraine probes clashes at military recruitment dorm

* Investigators seek answers over riot outside draftee housing * Recruitment for Ukraine's war effort…

11 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

12 minutes ago