India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Taunts Congress : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में पिछले 11 सालों से बिना संगठन के चल रही थी, जबकि कांग्रेस को संगठन भी बनाने नहीं आता है और कांग्रेस एक एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की तरह संगठन को बना रही है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है और पाकिस्तान के नेता गीदड़भभकी बयानबाजी कर रहे है लेकिन भारत पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों में नहीं आना वाला है। विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा कांग्रेस के 11 सालों बाद राज्य में बनाए गए संगठन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज ने कहा कि प्रजातांत्रिक पार्टियों में पहले मण्डल के चुनाव होते है, फिर जिले के चुनाव होते हैं और फिर प्रदेश के चुनाव होते है और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होते है। लेकिन कांग्रेस में घी एजेंसी बांटने जैसी कवायद की जाती है जैसे कि ऊपर से पहले नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है, फिर स्टेट स्तर पर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाता है और फिर जिला स्तर के बनाए जाते हैं क्योंकि अब कांग्रेस ने अपने जिला स्तर के अध्यक्ष बना दिए है और अब ये स्थानीय स्तर पर बनाएंगें।
पाकिस्तान की ओर से सिंधु के पानी के संबंध में दिए जाने वाले बयानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों में भारत नहीं आने वाला है। श्री विज ने कहा कि पाकिस्तान की जनता बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है क्योंकि वहां पर खाने-पीने को नहीं हैं, महंगाई बहुत ही ज्यादा है तथा अन्य कई मसलें पाकिस्तान में लगातार चल रहे है। इन मसलों से जनता का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के नेता अपनी कुर्सी को बचाए रखने और अपनी जनता को शांत करने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे है। इसी प्रकार, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए है और पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए होश में लाया गया है।
By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices eased about 1% to…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Bayerische Motoren Werke Aktiengesellschaft: * BMW - AG REVISES 2026 ROCE…
U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2% (The article has…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…
NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Marathon Petroleum beat Wall Street estimates for third-quarter profit…