India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Targeted Congress : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि ‘‘हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में ‘भगवा आर्शीवाद’ है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा ‘भगवा आर्शीवाद’ से ही बह रही है।
विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा भगवा आतंकवाद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि विज ने आज एक्स के माध्यम से लिखा है कि ‘‘भारत में भगवा आतंकवाद नहीं होता भगवा आशीर्वाद होता है । इस देश में ज्ञान की गंगा सदियों से भगवाधारियों ने ही बहाई है। परन्तु कांग्रेस को तो इस सबसे नफरत है। इनको तो दिन में सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि उगता हुआ सूरज भी भगवा होता है’’।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिन्दूस्तान में भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं है जबकि हमारे देश में भगवा आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान की गंगा भगवा आर्शीवाद से ही बह रही है और हमारे साधू-संतों का पहनावा भी भगवा है। श्री विज ने कहा कि कांग्रेस को यदि भगवा से एतराज है तो कांग्रेसियों को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए क्योंकि सूरज जब निकलता है तो वह भगवा होता है, इसलिए कांग्रेस को दिन को सोना चाहिए और रात को जागना चाहिए।
श्री विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि साल 2008 में मालेगांव में हुए बस ब्लास्ट को कांग्रेस भगवा आतंकवाद का नाम दे रही है, जबकि हिन्दूस्तान मंे भगवा आतंकवाद नहीं होता है बल्कि भगवा आर्शीवाद होता है। कांग्रेेस ने हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने के लिए हिन्दू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 लाख लोग मरवाकर इन्होंने (कांग्रेस) पाकिस्तान बनवा दिया और उसके बाद सिंधू नदी के बंटवारे में भारत को 20 प्रतिशत और पाकिस्तान 80 प्रतिशत पानी दे दिया।
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मैं मानता हूं कि पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद है और औलाद के प्रति हमेशा मोह व प्यार भी रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध या अब जो भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ है या सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, इनमें भी हमेशा कांग्रेस ने पाकिस्तान का ही पक्ष रखा है और हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा है’’।
पार्लियामेंट में आपरेशन सिंदूर पर हो रही बहस में विपक्ष ने हिन्दूस्तान का पक्ष नहीं रखा जबकि हमारे सैनिकों ने थोडे ही दिनों में पाकिस्तान के घुटने टिका दिए, उनके एयरबेस तबाह कर दिए और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया तथा पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कांग्रेस हमेशा ही पाकिस्तान को खुश करने वाली बातें करती है।
Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…