India News (इंडिया न्यूज), Hisar’s Woman Raped In Panipat : पानीपत में हिसार की एक महिला ने पानीपत में एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह शिकायत हिसार थाने में दर्ज करवाई हैं जिससे हिसार थाना पुलिस ने पानीपत पुलिस को जीरो एफआईआर भेज दी है और पानीपत पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 13 साल पहले हिसार के एक युवक से शादी हुई थी। शादी से उसके दो बच्चे हैं।
वह पिछले दो साल से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही है। दो साल पहले महिला की पानीपत के एक गांव के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हो गई थी जिसके बाद दोनों आपस में फोन पर बातें करने लगे। दोनों में कुछ समय के बाद दोस्ती हो गई और युवक ने महिला को मिलने के लिए पानीपत बुलाया। वह 12 फरवरी 2024 को युवक से मिलने के लिए पानीपत आई। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवक उससे होटल में ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म करते हुए उसकी वीडियो बना ली।
वहीं जाते समय युवक ने महिला को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद भी युवक महिला के पास बार-बार फोन करता रहा और कहता था कि उसके पास वीडियो हैं। अगर बात नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। उसके बाद उससे फिर से पानीपत बुलाया और शादी करने का लालच देकर दुष्कर्म किया। वहीं पर महिला ने उससे रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है महिला ने बताया कि युवक ने जबरदस्ती उससे लाखों रुपये भी लिए। वह 2025 में महिला वापस हिसार लौट गई। उसके बाद भी युवक उससे ब्लैकमेल करता रहा। मामले में शिकायत के आधार पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…