India News (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। अभय ने कांग्रेस-आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने आप को निशाने पर लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे घातक पार्टी है। वहीं कांग्रेस का उपहास करते हुए उन्होंने कहा कि जिले का संगठन बनाने के लिए भी खुद राहुल गांधी को आना पड़ा, बावजूद इसके अभी तक संगठन नहीं खड़ा कर पाए।
हालांकि राहुल गांधी ने 30 जून की डेडलाइन तय की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने आप को हरियाणा का बेटा बताता है, मगर जब एसवाईएल का पानी देने की बात आती है तो वो हरियाणा को पानी नहीं देता। अभय चौटाला ने हरियाणा के कृषि मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनका दिमाग क्या घुटनों में है, जो किसानों को यूरिया पोर्टल पर देने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था और नशे का कारोबार बढ़ा है। सरकार आज तक नशे के खिलाफ कोई मुहिम नहीं खड़ी कर पाई। आज प्रदेश में हत्या की जा रही है फिरौती मांगी जा रही है।
इनेलो पार्टी ने प्रदेश सरकार के गलत फैसलों हमेशा विरोध किया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हमने हरियाणा को 3 जोन में बांटा है। इससे पहले हिसार ओर गुरुग्राम जोन की बैठक हो चुकी है और आज कुरुक्षेत्र जोन की बैठक हो रही है 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का जन्मदिन मनाना है। इसको लेकर कैथल में एक बड़ी बैठक होगी और उसमें फैसला किया जाएगा की हरियाणा प्रदेश के कौन से जिले में किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल की जयंती मनानी है।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…