India News (इंडिया न्यूज),CM Nayab Sain : चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की छोटी टोली की बैठक हुई। छोटी टोली की इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।
आज छोटी टोली की इस बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय से “नॉनस्टॉप सरकार” की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई। छोटी टोली की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हर जिला में प्रवास कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही सीईटी की परीक्षा पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 13.5 लाख परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा दे रहे हैं।
हरियाणा की नायब सरकार ने सीईटी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छी व्यवस्था की है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा हरियाणा में पहली बार परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक ले जाने और घर तक छोड़ने की व्यवस्था नायब सरकार ने की है। सामाजिक संस्थाओं, भाजपा के कार्यकर्ता ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर परीक्षार्थियों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था कर रहे हैं जो बधाई के पात्र हैं। सीईटी की परीक्षा अच्छे माहौल में हो रही है।
Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…