Shweta Menon Delivery Shoot: श्वेता मेनन (Shweta Menon) साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह खासकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में जगह बनाने से पहले उन्होंने बतौर मॉडल और टेलीविजन एंकर के तौर पर काम किया. बॉलीवुड में भी श्वेता को कुछ फिल्मों में देखा गया. फिल्म इश्क में उनका गाना हमको तुमसे प्यार है काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा उन्हें सलमान खान स्टारर फिल्म बंधन के अलावा कई फिल्मों में ग्लैमरस रोल करते हुए देखा गया. साउथ में श्वेता को कई वुमन सेंट्रिक और बोल्ड किरदार वाली फिल्में करते हुए देखा गया था. इनमें पलेरी मणुक्कन: एक पत्रिकालापाथकथिन्ते कथा, सॉल्ट एन’ पेप्पर, रातिरीनिवेदन जैसी फिल्में शामिल हैं. श्वेता अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्ख़ियों में रहती हैं.
3 साल में टूट गई थी पहली शादी
2004 में श्वेता ने बॉबी भोसले से शादी की थी जो कि एक मॉडल थे. बॉबी के साथ श्वेता की शादी केवल तीन साल में ही टूट गई. श्वेता के मुताबिक, बॉबी से उन्होंने शादी का फैसला काफी जल्दबाजी में लिया था. वो फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं और मुंबई में अकेले रह रही थीं. तब उन्हें बॉबी मिले और दोनों प्यार में पड़ गए. श्वेता ने बॉबी से शादी को एक इंटरव्यू में अपनी सबसे बड़ी भूल बताया था. उन्होंने कहा था,ऐसी चीज़ कभी नहीं होनी चाहिए थी. मेरे पिता ने मुझे इस शादी से मना किया था लेकिन मैं नहीं मानी, बाद में उनकी ही बात सच साबित हुई और हमारा तलाक हो गया.
ऑन कैमरा दिया था बेटी को जन्म
बॉबी से तलाक के बाद श्वेता को दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने श्रीवाल्सन मेनन से 2011 में दूसरी शादी कर ली. श्रीवाल्सन एक जर्नलिस्ट हैं जिनसे श्वेता की मुलाकात मुंबई में हुई थी जब वो एक मैगज़ीन के लिए शूट कर रही थीं. 2012 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने. श्वेता के मां बनने में यहां खास बात ये है कि उन्होंने अपनी डिलीवरी को ऑन कैमरा रिकॉर्ड करवाया था.
जी हां, आपने सही सुना. श्वेता ने ऐसा अपनी फिल्म कलिमन्नु के लिए किया था, उन्होंने डिलीवरी को ऑन कैमरा लाइव शूट किया गया था. यह डिलीवरी शॉट 45 मिनट था. फिल्म की मेकिंग के दौरान श्वेता प्रेग्नेंट थीं और तभी उन्होंने हामी भारी थी कि डिलीवरी को फिल्म में यूज करने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. हालाँकि, श्वेता को इस डिलीवरी सीन के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. लोगों ने उनपर डिलीवरी जैसे अनुभव को कमर्शियलाइज करने का आरोप लगाया था.
Nov 3 (Reuters) - Lupin Limited: * LAUNCHES RALTEGRAVIR TABLETS, USP, 600 MG IN UNITED…
By Neil J Kanatt Nov 3 (Reuters) - Yum Brands said same-store sales at Taco…
By Hannah Lang Nov 3 (Reuters) - Binance said hackers used a bogus job interview…
Nov 3 (Reuters) - Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd : * APPROVED INVESTMENT UPTO…
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…