Categories: Entertainment

जब सबके सामने दीपिका ने रणबीर को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क गए थे Rishi Kapoor

Ranbir Kapoor Deepika Padukone Break Up: बॉलीवुड में कई एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं जिनकी प्रेम कहानी काफी सुर्ख़ियों में रही। कई बार देखने को मिला कि ये स्टार्स किसी फिल्म के सेट पर मिले फिर साथ काम करते हुए प्यार हुआ। इनमें से एक जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की भी थी। फिल्म बचना ए हसीनों के सेट पर इन दोनों स्टार्स की नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों हर जगह साथ दिखाई देने लगे और फिर रिलेशनशिप में आ गए। करीबन डेढ़ साल तक इनका रिश्ता चला लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। 

रणबीर पर लगे चीटिंग के आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर को दीपिका ने चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके बाद उन्होंने उनसे रिश्ता तोड़ दिया। खबरें तो यहां तक थीं कि दीपिका के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद रणबीर कटरीना कैफ के साथ फिल्म राजनीति के सेट पर इश्क लड़ा रहे थे जिसकी भनक दीपिका को लग गई और उन्होंने गुस्से में आकर रणबीर से ब्रेकअप कर लिया। हालाँकि, रिश्ता बचाने के लिए उन्होंने रणबीर को एक मौका दिया था और उन्हें माफ़ भी कर दिया था लेकिन रणबीर नहीं सुधरे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दीपिका को धोखा देना जारी रखा जिससे एक्ट्रेस ने उनसे दूरी बनाने में ही भलाई समझी।

दीपिका ने कही ऐसी बात, भड़क गए ऋषि कपूर

ब्रेकअप के बाद एक बार दीपिका सोनम कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में पहुंची थीं। यहां करण ने उनसे एक सवाल किया जिसके जवाब में दीपिका ने कंट्रोवर्शियल जवाब दिया जिसपर विवाद हो गया। दरअसल करण ने पूछा था कि वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को तोहफे में क्या देना चाहेंगी? दीपिका ने रणबीर का मजाक उड़ाते हुए कहा, मैं उन्हें कंडोम गिफ्ट करना चाहूंगी।उन्हें कंडोम का विज्ञापन करना चाहिए। सोनम ने भी दीपिका के इस कमेन्ट का समर्थन किया था। इस शो के एपिसोड के बाद जब ये बात रणबीर के पिता ऋषि कपूर के कानों में पहुंची तो वो दीपिका से काफी खफा हो गए कि उन्होंने उनके बेटे के खिलाफ ऐसा क्यों कहा। ऋषि ने यहां तक भी कहा कि दोनों एक्ट्रेसेस उनकी बच्चियों जैसी हैं लेकिन उन्होंने शो पर जो कहा, वो उनकी क्लास दिखाता है। उन्होंने दीपिका और सोनम को सख्त हिदायत दी थी कि मजाक छोड़ मैच्योरिटी के साथ पेश आना चाहिए। दूसरों को नीचा दिखाने की बजाए अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। 

Kavita Rajput

Recent Posts

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

3 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

4 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

4 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

8 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

9 minutes ago

PINNACLE WEST EXPECTS TO FILE 25-YEAR TAIWAN SEMICONDUCTOR MANUFACTURING COMPANY POWER DEAL FOR 1.88 GW WITH ARIZONA REGULATOR IN COMING DAYS – CONF CALL

PINNACLE WEST EXPECTS TO FILE 25-YEAR TAIWAN SEMICONDUCTOR MANUFACTURING COMPANY POWER DEAL FOR 1.88 GW…

13 minutes ago