Facebook Content Cost : आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि ये करोड़ों लोगों के लिए कमाई का बड़ा स्रोत बन चुका है। फेसबुक भी यूट्यूब की तरह क्रिएटर्स को पैसा कमाने का सुनहरा अवसर देता है। जहां लाखों व्यूज वाले वीडियो वाले क्रिएटर्स अच्छी-खासी आमदनी करते हैं, वहीं इस प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता ने कई लोगों को नियमित नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट बनाकर अब लोग फुलटाइम कमाई कर रहे हैं। इस लेख में जानेंगे कि फेसबुक पर 1,000 व्यूज पर क्रिएटर्स को कितना पैसा मिलता है और इससे जुड़ी अहम जानकारियां।
फेसबुक पर कमाई का मेन आधार वीडियो व्यूज होते हैं, लेकिन ये सिर्फ व्यूज तक सीमित नहीं है। वीडियो की लंबाई, लोगों की एंगेजमेंट (लाइक, कमेंट्स, शेयर), और लोगों के लोकेशन जैसे कई फैक्टर्स इस कमाई को प्रभावित करते हैं। फेसबुक क्रिएटर्स के लिए कंपनी का मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम बहुत जरूरी होता है, जिसके तहत ही कंटेंट पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं और उससे होने वाली कमाई क्रिएटर तक पहुंचती है। रील्स, शॉर्ट वीडियो या लंबे वीडियो सभी पर फेसबुक अलग-अलग तरीके से पैसे देती है।
सामान्य तौर पर फेसबुक 1,000 व्यूज पर 1 से 3 डॉलर (लगभग 88 से 264 रुपये) तक का भुगतान करती है। हालांकि ये आंकड़ा वीडियो की क्वालिटी, लोगों के देश, और विज्ञापन की प्रदर्शन क्षमता पर निर्भर करता है। खास बात ये है कि 2025 में फेसबुक ने रील्स पर ज्यादा भुगतान करना शुरू कर दिया है। अब कुछ हाई-परफॉर्मिंग वीडियोस पर प्रति व्यू 15 से 50 रुपये तक की कमाई संभव हो गई है, जो क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ी प्रोत्साहना है।
फेसबुक पर कमाई के लिए सबसे जरूरी है वीडियो पर चलने वाले विज्ञापनों की परफॉर्मेंस। यदि लोग विज्ञापन पर ज्यादा क्लिक करते हैं तो क्रिएटर की कमाई बढ़ती है। इसके अलावा विकसित देशों जैसे अमेरिका और इंग्लैंड के लोगों की संख्या ज्यादा होने पर भी कमाई ज्यादा होती है, क्योंकि वहां के विज्ञापनदाताओं की कीमतें ज्यादा होती हैं। इसलिए क्रिएटर्स को चाहिए कि वे कंटेंट की क्वालिटी पर ध्यान दें और अपने लोहों के साथ नियमित जुड़ाव बनाए रखें। इससे उनकी एंगेजमेंट बढ़ेगी और कमाई के मौके भी।
फेसबुक क्रिएटर्स के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां मेहनत और अच्छे कंटेंट से अच्छे खासे पैसे कमाए जा सकते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर बनने का सपना देख रहे हैं, तो फेसबुक को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…