New Bhojpuri Song Baras Ke Chal Gaila Out
New Bhojpuri Song ‘Baras Ke Chal Gaila’: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार गाना शामिल हो गया है. हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना ‘बरस के चल गईला’ लोगों के बीच तेजी से फेमस हो रहा है. इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और फेमस सिंगर गोल्डी यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
गाने में काजल त्रिपाठी का लुक और उनकी एक्टिंग लोगों को खूब भा रहा है. उन्होंने अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से गाने में जान डाल दी है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार है कि लोग बार-बार इस गाने को देखना चाह रहे हैं. काजल त्रिपाठी ने अपने स्टाइल और अदा से एक बार फिर साबित कर दिया कि वो भोजपुरी सिनेमा की उभरती हुई टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं.
वहीं दूसरी ओर, सिंगर गोल्डी यादव की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है. उनकी सोलफुल सिंगिंग और एनर्जेटिक अंदाज ने ‘बरस के चल गईला’ को एक सुपरहिट ट्रैक बना दिया है. गोल्डी यादव की आवाज में एक खास खनक है जो सीधे दिल में उतर जाती है. उनका गायन इस गाने को और भी शानदार बना देता है.
इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रोड्यूस किया है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद म्यूजिक लेबल्स में से एक है. इस लेबल ने पहले भी कई हिट गाने दिए हैं और ‘बरस के चल गईला’ भी उसी कड़ी का हिस्सा बनता नजर आ रहा है. गाने का म्यूजिक, लोकेशन और फिल्मांकन सभी तकनीकी पहलुओं में भी शानदार है.
गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर काजल त्रिपाठी की एक्टिंग और गोल्डी यादव की आवाज की जमकर तारीफ की है. ये गाना न सिर्फ मनोरंजक है बल्कि इसके बोल और धुन भी लोगों की जुबां पर चढ़ते जा रहे हैं. गानें को रिलीज होते अभी 8 घंटे ही हुए हैं और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…