Shashi kapoor
बॉलीवुड का कपूर खानदान फिल्मी दुनिया में एक मजबूत विरासत के लिए जाना जाता है. इस खानदान की बेटियों और बहुओं को एक समय तक पर्दे से दूर ही रखा गया था. लेकिन जब इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो अपनी प्रतिभा और मेहनत से सबको पीछे छोड़ दिया. इन्हीं में से एक हैं नीतू कपूर, जिन्होंने न केवल अपने समय में कई हिट फिल्में दीं, बल्कि एक बार अपने ससुर समान एक्टर के साथ रोमांटिक किरदार भी प्ले किया, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए.
नीतू कपूर और शशि कपूर की जोड़ी को लोग आज भी याद करते हैं, खासकर उनके चर्चित गाने ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’ के वजह से. फिल्म ‘दीवार’ (1975) में दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि उस समय नीतू सिंह, कपूर खानदान की बहू नहीं बनी थीं. उनका विवाह ऋषि कपूर से साल 1980 में हुआ था. लेकिन इससे पहले ही उन्होंने कपूर परिवार के सदस्य शशि कपूर के साथ बेझिझक रोमांटिक किरदार प्ले किया, जो उनकी प्रोफेशनल सोच और एक्टिंग की क्षमता को दिखाता है.
नीतू कपूर का फिल्मी सफर एक बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ था. उन्होंने कम उम्र में ही दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया था. उनके करियर में एक खास मोड़ तब आया जब उन्होंने ऋषि कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर की. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया और इन्होंने एकसाथ करीब 12 फिल्मों में काम किया. बाद में दोनों ने शादी कर ली और रणबीर व रिद्धिमा के माता-पिता बने.
शादी के बाद नीतू ने अपने करियर को पीछे छोड़कर परिवार को प्राथमिकता दी. लेकिन इस दौरान उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए. ऋषि कपूर के अफेयर्स की खबरें अक्सर सामने आती रहीं. नीतू ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें पति की इन नजदीकियों के बारे में जानकारी थी. शुरुआत में इस पर झगड़े भी हुए, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे समझदारी से संभाल लिया. उनका मानना था कि ये केवल वन नाइट स्टैंड है और ऋषि कपूर का असली जुड़ाव सिर्फ उनके साथ था.
1983 में आई फिल्म ‘गंगा मेरी मां’ के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. उन्होंने पूरे 26 साल बाद 2009 में दोबारा वापसी की. उनकी वापसी फिल्म ‘दो दूनी चार’ से हुई, जिसे लोहों ने खूब सराहा. इसके बाद वो ‘जब तक है जान’, ‘बेशरम’ और हाल ही में ‘जुग जुग जियो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…