Neha Kakkar Birthday
India News (इंडिया न्यूज), Neha Kakkar Birthday: इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उनकी निजी जिंदगी आसान नहीं रही है। जीवन में नेहा ने बहुत से दुःख देखें हैं। नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बहुत सिंपल से परिवार में हुआ था। उस वक्त उनका परिवार इतनी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था कि माता-पिता तीसरे बच्चे को जन्म नहीं देना चाहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा के जन्म के समय उनकी मां का गर्भपात कराने की कोशिश की गई लेकिन उनकी मां आठ सप्ताह से ज्यादा की गर्भवती थीं, इसलिए डॉक्टर ने अबॉर्शन से मना कर दिया। इसी वजह से नेहा कक्कड़ ने इस दुनिया में कदम रखा।
नेहा के पिता दिन में समोसे बेचते थे और रात में जागरण कराते थे। इतना करने के बावजूद पांच लोगों का खर्चा चलाना आसान नहीं था। नेहा ने बताया था कि उनकी बड़ी बहन सोनू जिस स्कूल में पढ़ती थीं, उसके बाहर ही उनके पिता समोसे की रेहड़ी लगाते थे। परिवार की हालत ऐसी थी कि सभी एक ही कमरे में रहते थे। इसी माहौल में नेहा ने महज चार साल की उम्र में काम शुरू कर दिया। वो भी जागरणों में गाना गाने लगीं।
संगीत की दुनिया में पहला बड़ा मौका तब मिला जब नेहा मुंबई आईं और रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लिया। हालांकि वो पहले ही सीजन में बाहर हो गईं। जजों को उस समय उनकी आवाज में वह जादू नहीं दिखा, जिसकी तलाश थी। बावजूद इसके, नेहा ने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी। नेहा कक्कड़ ने कई बार अपने संघर्ष के दिनों की चर्चा की है और अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को दिया है। हालांकि, हाल ही में नेहा, सोनू और भाई टोनी कक्कड़ के बीच मतभेद की खबरें आई थीं, जो अब सुलझ चुकी हैं।
नेहा आज न सिर्फ एक सफल सिंगर हैं, बल्कि एक परफॉर्मर और टीवी शो जज के रूप में भी लोकप्रिय हैं। उनके पास Audi Q7, Mercedes Benz GLS 350 और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 65 करोड़ रुपए से अधिक है। एक वक्त था जब नेहा रात-रात भर जागरण करती थीं, और आज वो आलीशान बंगले में शाही जिंदगी जी रही हैं।
By Anhata Rooprai, Max A. Cherney and Stephen Nellis Nov 3 (Reuters) - AMD forecast…
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH MANCHESTER UNITED MANAGER MICHAEL CARRICK AFTER CHAMPIONS LEAGUE WIN OVER…
By Richard Cowan Nov 3 (Reuters) - Democrat Chris Pappas won New Hampshire’s open US…
DEMOCRAT CHRIS PAPPAS DEFEATS REPUBLICAN JOHN SUNUNU IN RACE FOR DEMOCRATIC-HELD US SENATE SEAT IN…
By Ankur Banerjee SINGAPORE, Nov 4 (Reuters) - US stock futures slid and the dollar…
SINGAPORE, Nov 4 (Reuters) - Singapore Airlines said on Tuesday that about 46,000 booking records…