Housefull 5 Movie Review
India News (इंडिया न्यूज), Housefull 5 Movie Review: आज अक्षय कुमार के लिए एक बड़ा दिन है। दरअसल आज उनकी फिल्म हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। जब से फिल्म का फनी ट्रेलर सामने आया है तभी से दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता थी। इसी सिलसिले में फिल्म ने कई दिनों पहले से ही एडवांस बुकिंग भी करोड़ों में की है। पहले दिन ने भारी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे। लोगों ने पहला दिन खत्म होने से पहले ही ये अंदाजा दे दिया है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर नया इतिहास रचने वाली है। यदि आप भी हॉउसफुल 5 देखना चाहते हैं तो अपनी टिकट लेने से पहले फिल्म का पहला रिव्यु जरूर पढ़ लें।
हाउसफुल 5 फिल्म दो वर्जन हाउसफुल ए और हाउसफुल 5बी में रिलीज हो रही है ऐसे में अब दर्शक कंफ्यूज हैं कि उन्हें कौन सा वर्जन देखना चाहिए, क्योंकि हाउसफुल 5ए और 5बी दोनों का क्लाइमेक्स अलग-अलग है। यानि जिन दर्शकों को हाउसफुल 5ए का क्लाइमेक्स पसंद नहीं आया था, वे भी हाउसफुल 5बी का क्लाइमेक्स देख पाएंगे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हो रहा है।
अब अगर हम आपको बताएं कि निर्देशक तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित फिल्म कैसी है, तो अब तक फिल्म देख चुके लोग फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा, कि हाउसफुल 5ए और 5बी दोनों जबरदस्त हैं, इस फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का है। हाउसफुल 5 में आपको ह्यूमर, सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलेग। सब कुछ जोड़कर बताएं तो ये फिल्म आपको खूब हंसाने वाली है, जहां आप सारी परेशानियां भूल कर सिर्फ मस्ती करेंगे।
हाउसफुल 5 मूवी कास्ट हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों को कास्ट किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, फरदीन खान, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आएंगे। कलाकारों की एक्टिंग की बात करें तो सभी अपनी एक्टिंग से फिल्म की शान बढ़ा रहे हैं। फिल्म के गाने भी शानदार हैं। कुल मिलाकर फिल्म को अब तक काफी अच्छा और सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
By Marcelo Teixeira NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Singer Harry Styles, who recently completed…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS BETWEEN AL HILAL AND SHABAB AL-AHLI IN AFC CHAMPIONS LEAGUE SHOWS: RIYADH,…
By Marcelo Teixeira NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Singer Harry Styles, who recently completed…
Nov 3 (Reuters) - LATAM Airlines cut its core earnings outlook for this year on…
RPT-TOP ALERT-DEMOCRATIC US SENATOR JON OSSOFF WINS REELECTION IN GEORGIA -DECISION DESK HQ (The article…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Block on Tuesday raised its…