bigg boss 19 latest promo
Bigg Boss 19 Mridul Shehbaz Fight : जैसे-जैसे बिग बॉस 19 का सफर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के असली रंग सामने आने लगे हैं. दोस्ती, चालबाजी और रणनीति के इस खेल में अब हर कोई अपने-अपने पत्ते खोल रहा है. लेकिन इस बार मेकर्स ने शो की शुरुआत में ही एक ऐसा ट्विस्ट डाला, जिसने घरवालों को पूरी तरह चौंका दिया. ये ट्विस्ट था वाइल्ड कार्ड एंट्री का और वो भी किसी अनजान चेहरे का नहीं, बल्कि सबके चहेते चेहरे शहनाज गिल के भाई, शहबाज बदेशा का.
शहबाज बदेशा को पहले भी बिग बॉस 13 के दौरान देखा गया था, जब वो अपनी बहन शहनाज को सपोर्ट करने आए थे. इस बार वो घर के अंदर एक कंटेस्टेंट बनकर आए हैं और आते ही उन्होंने गेम के मूड को हल्का नहीं, बल्कि गर्म कर दिया है. शुरुआत में वे सभी के साथ सहजता से घुलते-मिलते नजर आए, लेकिन कुछ ही समय में घर के माहौल में तकरार की चिंगारी जल गई.
बिग बॉस ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शहबाज और मृदुल तिवारी के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है. प्रोमो के अनुसार, रात के समय शहबाज मृदुल से मजाक को लेकर बात करने जाते हैं, लेकिन बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को उंगली उठाने और गालियों तक पहुंच जाते हैं. मृदुल कहते हैं, “तुझे तेरी औकात दिखा चुका हूं… तू इस घर में फ्री में आया है.” वहीं शहबाज का जवाब भी कम तीखा नहीं होता, “रोटी बनाकर खा जाऊंगा तेरी.”
शो के प्रीमियर पर जब शहबाज और मृदुल स्टेज पर पहुंचे थे, तब सलमान खान ने खुलासा किया था कि जनता के वोट्स के चलते मृदुल को पहले घर में भेजा गया और शहबाज को वेट करना पड़ा. शायद इसी बात की चिंगारी अब घर के अंदर आग का रूप ले रही है.
शहबाज की एंट्री से बिग बॉस का गेम और भी दिलचस्प हो चुका है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये टकराव दोस्ती में बदलेगा या घर के अंदर एक नई दुश्मनी की नींव बनकर उभरेगा.
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…