Categories: Madhya Pradesh

बुरहानपुर में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Engineer Caught Taking Bribe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मंगलवार को लोकायुक्त इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग के इंजीनियर महेंद्र कोठारी को 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यह रिश्वत ग्राम पंचायत हिंगना (जनपद पंचायत खकनार) में बने प्रवेश द्वार के कार्य का मूल्यांकन कराने के एवज में ली जा रही थी.

क्या हैं पूरा मामला?

ग्राम देवरी माल निवासी ठेकेदार राजू वाघमारे ने कुछ समय पहले हिंगना पंचायत में प्रवेश द्वार निर्माण का ठेका लिया था. काम पूरा होने के बाद जब मूल्यांकन की बारी आई तो इंजीनियर महेंद्र कोठारी ने 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता राजू वाघमारे ने अनिच्छा से पहली किस्त के तौर पर 8,000 रुपए पहले ही दे दिए थे. इसके बाद शेष 12,000 रुपए की मांग लगातार की जा रही थी। इससे परेशान होकर वाघमारे ने लोकायुक्त पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई.

लोकायुक्त की जाल बिछाने की तैयारी

शिकायत की पुष्टि होने के बाद इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की योजना बनाई. तय समय और स्थान पर ठेकेदार को रिश्वत की दूसरी किस्त देने के लिए बुलाया गया. मंगलवार को ठेकेदार राजू वाघमारे ने इंजीनियर महेंद्र कोठारी को एक होटल पर 12,000 देने के लिए बुलाया. जैसे ही इंजीनियर ने रकम ली, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया.

लोकायुक्त इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि RES विभाग के इंजीनियर महेंद्र कोठारी ने हिंगना पंचायत के प्रवेश द्वार का मूल्यांकन करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. पहली किस्त ₹8,000 ले ली गई थी। आज दूसरी किस्त 12,000 लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने इंजीनियर महेंद्र कोठारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल जांच जारी है और आगे की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की जा रही है. लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देश के निर्देश पर प्रदेशभर में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.
shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

Nexperia sues Wingtech and its founder, demanding compensation for damages

Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…

13 seconds ago

BRIEF-The Gentex Sema Booth To Feature Custom Car Reveals By Ringbrothers And Classic Car Studio

Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…

1 minute ago

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL IT WOULD BE TO A DIFFERENT BUYER

INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…

6 minutes ago

Shock in Spain's Tenerife after striker De Miguel dies following collision in match

VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…

7 minutes ago

Apple shares slide as Ternus sounds alarm on memory costs

By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…

10 minutes ago

Apple shares slide as Ternus sounds alarm on memory costs

By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…

11 minutes ago