महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की प्रोफेशनल लाइफ तो बेहतरीन रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्ख़ियों में रही. एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ उनके अफेयर के किस्से आज भी मशहूर हैं. सब जानते हैं कि 70 और 80 के दशक में अमिताभ का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता था तो वो रेखा थीं. हालाँकि अमिताभ ने 1975 में एक्ट्रेस जया भादुड़ी (Jaya Bhaduri) से शादी करके सबको चौंका दिया था लेकिन इसके बावजूद उनके अफेयर के किस्से रेखा (Rekha) के साथ ही सुनाई दिए. अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ यूं तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन आज हम आपको फिल्म गंगा की सौगंध से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं. यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी.
अमिताभ ने कर दी शख्स की धुनाई
इस फिल्म की कुछ जयपुर में भी हुई थी. भीड़ में एक सीन फिल्माया जा रहा था तभी एक शख्स ने अमिताभ को देखकर रेखा के बारे में कमेन्टबाजी करनी शुरू कर दी. क्रू ने उस व्यक्ति को काफी समझाया कि वो रेखा पर फब्तियां न कसे लेकिन वो शख्स नहीं माना और जब रेखा शूटिंग पर आईं तो उसने और ज्यादा कमेन्ट करने शुरू कर दिए. अमिताभ ने ये देख लिया वो व्यक्ति रेखा को परेशान कर रहा है. ऐसे में उन्हें गुस्सा आ गया और फिर क्या था. उन्होंने भीड़ में घुसकर उस व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी. इस घटना के बाद सब ये बात समझ गए कि अमिताभ रेखा के लिए कितने पजेसिव हैं और वो उनके साथ कुछ भी गलत होते नहीं देख सकते हैं.
एक डिनर के बाद खत्म हो गया रिश्ता
बहरहाल, रेखा और अमिताभ का अफेयर किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सका क्योंकि जया बच्चन को इसकी भनक लग गयी थी. एक बार उन्होंने रेखा को डिनर पर बुलाकर ये बात साफ कर दी थी कि अमिताभ केवल उनके हैं और वो उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जाता है कि इस डिनर के बाद अमिताभ और रेखा के रिश्ते की कहानी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गई. इसके बाद रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली लेकिन वह नौ महीने में ही विधवा हो गईं क्योंकि उनके पति ने आत्महत्या कर ली थी.
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…