Categories: Tech & Auto

लपक लो ऑफर! iPhone 17 आते ही iPhone 16 की कीमत में आई भारी गिरावट, दोनों में इतना है फर्क

iPhone 16 Price Drop : Apple ने iPhone 17 के लॉन्च के साथ ही अपने पिछले मॉडल iPhone 16 की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है. अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन बजट बाधा बन रहा था, तो अब समय है अपने सपने को साकार करने का. Apple ने iPhone 16 की कीमत में 300-400 की नहीं बल्कि ₹10,000 तक की छूट दी है. इस छूट के बाद आप इस फोन को आसानी से खरीद सकते हैं, आपको खासा डिस्काउंट मिल गया है.

iPhone 16 की नई कीमत और ऑफर्स

अब Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 16 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹79,900 की जगह ₹69,900 में मिल रहा है. यानी सीधे ₹10,000 की बचत! इसके अलावा बैंक कार्ड डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर का उपयोग कर आप और भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं.

ऐसे में iPhone 16 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जो Apple का प्रीमियम अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन लेटेस्ट मॉडल के लिए अधिक खर्च नहीं करना चाहते.

iPhone 16 और iPhone 17 में फर्क?

Apple ने iPhone 17 में बहुत से चीजें ऐड की हैं, लेकिन क्या सच में ये बदलाव आपके लिए जरूरी हैं?

 डिस्प्ले में अंतर:

iPhone 16 में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है. वहीं iPhone 17 में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है. यानी आउटडोर में ज्यादा क्लियर विजुअल एक्सपीरियंस.

प्रोसेसर में बदलाव:

iPhone 16 A18 बायोनिक चिप से लैस है, जबकि iPhone 17 में नया A19 चिपसेट दिया गया है जो 20% ज्यादा तेज और बैटरी-सेविंग है.

 कैमरा क्वालिटी:
  
जैसा की आपको बता दें कि iPhone 16 में 48MP + 12MP का डुअल कैमरा  है और फ्रंट में 12MP का कैमरा है, वहीं iPhone 17 में रियर में डुअल 48MP कैमरे और फ्रंट में हाई-रेजोल्यूशन 18MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

कीमत का फर्क:
  
iPhone 17 का दाम ₹82,900 है, जबकि iPhone 16 अब ₹69,900 में मिल जाएगा.

क्या iPhone 16 खरीदना सही है?

अगर आपको लोगों को देखकर नई सीरीज खरीदनी है, नए इनोवेशन को एक्सपीरिएंस करना है तो आप 17 सीरीज खरीदें, लेकिन अगर आपको इनोवेशन नहीं चाहिए, बस एक शानदार परफॉर्मेंस और बजट में फोन खरीदना है तो iPhone 16 अभी आपके लिए बेस्ट है.

 

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

47 seconds ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

4 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

5 minutes ago

Virgin Media O2 to cut thousands of jobs and halt UK fibre expansion

By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…

6 minutes ago

BRIEF-NOS Q3 EBITDA €225.6 Mln

Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…

10 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

11 minutes ago