Categories: Entertainment

बड़े बेटे की शादी को नहीं बीता एक साल भी और घर में आ गई नई दुल्हनिया, नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल ने किससे रचाई शादी?

India News (इंडिया न्यूज),  Akhil Akkineni-Zainab Ravdjee Wedding: साउथ के जाने-माने सुपरस्टार नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी आज ज़ैनब रावजी संग शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए हैं। शादी होते ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। दोनों अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी ने हमेशा के लिए शुक्रवार, 6 जून, 2025 को हैदराबाद में एक दूसरे का हाथ थाम लिया।

शादी के बंधन में बंधे नागाअर्जुन के छोटे बेटे

अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करके आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं। जोड़े की शादी की पहली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई प्रशंसक अब नवविवाहित जोड़े को उनकी शादी की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी की शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं। एक तस्वीर में कपल एक दूसरे का हाथ थामे और मेहमानों के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में नागार्जुन अपने बेटे अखिल के बगल में बैठकर शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूल्हा अखिल हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं।

कोरोना छोड़िए, अब दुनियाभर में ये नया चीनी वायरस मचा रहा आतंक, खौफ से लोगों के दिलों में बैठी दहशत, वैज्ञानिकों की भी उडी नींद!

कपल का लुक देख नहीं हटेंगी नजरें

आपको बता दें कि अखिल और ज़ैनब दोनों ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक तेलुगु शादी के कपड़े पहने थे। दुल्हन ज़ैनब पेस्टल आइवरी सिल्क साड़ी और गोल्डन ब्लाउज़ में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और इसके साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्ड जूलरी पहनी थी। मांग टीका और नेकलेस पहने ज़ैनब किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, दूल्हे ने सिंपल आइवरी कुर्ता और धोती पहनकर अपने लुक को पूरा किया।

कौन से सेलेब्स हुए शादी में शामिल?

हैदराबाद में अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए। शादी के जश्न में अखिल के भाई नागा चैतन्य और भाभी शोभिता धुलिपाला मौजूद थे। चिरंजीवी, राम चरण और प्रशांत नील जैसे सेलेब्स भी इस जश्न में शामिल हुए। इस बीच, अखिल की बारात के वीडियो में नागार्जुन और नागा चैतन्य को डांस करते और खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। आपको बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से पहले अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी।

छप्पर फाड़ महंगाई! GAZA में 2300 में बिक रहा 5 रुपये वाला भारतीय बिस्कुट, बेहद शर्मानक है वजह

Recent Posts

Super Micro forecasts quarterly revenue above estimates on strong AI server demand

By Prathik Jayaprakash Nov 3 (Reuters) - Super Micro Computer forecast second-quarter revenue above Wall…

2 minutes ago

REFILE-China's solar push reshapes traditional ways of life on Tibet's high plateau

(Refiles to fix formatting) * Plateau is a focus for China's renewable energy ambitions *…

3 minutes ago

Flick praises defense after Barca 3-0 win over Aston, offers condolences on death of de Miguel

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM BARCELONA COACH HANSI FLICK AFTER WIN OVER ASTON VILLA IN CHAMPIONS…

6 minutes ago

Democrat Rob Sand wins Iowa governor race, media reports

Nov 3 (Reuters) - Democrat Rob Sand defeated Republican Zach Lahn in Iowa's race for…

8 minutes ago

Market analysts react to US midterm election results

Nov 4 (Reuters) - Democrats notched early Senate wins, fuelling bets they could wrest control…

11 minutes ago

AMD forecasts quarterly revenue above estimates as data-center growth accelerates

By Anhata Rooprai, Max A. Cherney and Stephen Nellis Nov 3 (Reuters) - AMD forecast…

13 minutes ago