Categories: Entertainment

Deepika के फैंस के लिए आई एक और बुरी खबर, Spirit के बाद अब इस मूवी के सेकंड पार्ट से भी हुईं बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

India News (इंडिया न्यूज), Deepika Padukone Latest News : स्पिरिट मूवी को लेकर दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर वांगा के बीच विवाद की खबरें सोशल मीडिया पर काफी दिनों से सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वर्किंग आवर्स की वजह से दीपिका ने मूवी में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल एक्ट्रेस मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटने वाली थीं। लेकिन फिर दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगी हैं।

दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के बाद अब इसमें उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया है। डायरेक्टर वांगा के साथ विवाद पर फिलहाल दीपिका ने खुले आम मीडिया में तो इस बारे में कुछ नहीं बोला लेकिन उनके कुछ कमेंट्स ने इस ओर इशारा जरूर किया। दरअसल ये पूरा मामला आठ घंटे से ज्यादा काम करने के मुद्दे को लेकर था।

कल्कि 2 से भी बाहर हुईं दीपिका!

दीपिका के फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्पिरिट के बाद दीपिका ने कल्कि 2 को भी टाटा बाय बाय कह दिया है। फिल्म से पीछे हटने का उनका निर्णय कथित तौर पर 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की वजह से है।

बॉलीवुड.मोबी की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने कल्कि 2898 एडी के मेकर्स से उनके काम के घंटे कम करने की मांग की थी। एक्ट्रेस ने पिछले साल सितंबर में बेटी को जन्म दिया और अभी भी मातृत्व का आनंद ले रही हैं। लेकिन मेकर्स को दीपिका की मांग पूरी करना मुश्किल लग रहा है। इस वजह से अब वे उनका रोल हटाने या छोटा करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि मेकर्स या दीपिका की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

दीपिका के बिना क्या होगी कल्कि की कहानी?

कल्कि 2898 ई. के पहले भाग में दीपिका को भगवान विष्णु के कल्कि अवतार से गर्भवती दिखाया गया था, जिसका जन्म सर्वनाश के बाद की दुनिया को एक दुष्ट शासक से बचाएगा। स्क्रिप्ट के अनुसार, वह कल्कि अवतार को जन्म देगी जो फिल्म के दूसरे भाग में दुनिया को बचाएगा।

बड़े बेटे की शादी को नहीं बीता एक साल भी और घर में आ गई नई दुल्हनिया, नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल ने किससे रचाई शादी?

Housefull 5 Movie Review: कॉमेडी के साथ लगा सस्पेंस का तड़का, हंसते-हंसते निकल आएंगे आंसू, फुल पैसा वसूल है ‘हाउसफुल 5’

Shubham Srivastava

Recent Posts

BRIEF-Yongmao Holdings Expects Significant Increase In Profit Attributable For HY

Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…

47 seconds ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

2 minutes ago

BRIEF-New York Health Department Reports 210 Measles Cases As Of Oct 31, Website Shows

Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…

5 minutes ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

6 minutes ago

Binance hackers used fake job interview to compromise computer before $6.3 billion attack

PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…

7 minutes ago

BRIEF-ES Sunlogy Says Unit Accepts Role As Domestic Sub-Contractor For Infrastructure Works

Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…

12 minutes ago