Categories: Haryana

कांग्रेस के “हीरो” की शादी….चंडीगढ़ जाएगी बारात, बजेगा बैंड बाजा, झूमेंगे बाराती, राहुल गांधी, सीएम सैनी सहित इन तमाम दिग्गज नेताओं को भेजा न्यौता

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Divyanshu Budhiraja : हरियाणा की राजनीति में सक्रिय और करनाल से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके दिव्यांशु बुद्धिराजा जल्द ही जीवन के नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में 25 अगस्त को चंडीगढ़ में होंगी। घर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मेहमानों को न्यौते दिए जा रहे हैं।

  • बैंड-बाजा-बारात के साथ कांग्रेस नेता करेंगे एंट्री
  • शादी में पॉलिटिक्स और प्यार का परफेक्ट तड़का”
  • 25 को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं को भेजा न्योता

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि उन्होंने शादी का न्योता खुद जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस और अन्य दलों के कई मंत्रियों-विधायकों को आमंत्रित किया है।

दुल्हनिया डॉ. आयना गिल – पेशे से डेंटिस्ट

दिव्यांशु की होने वाली दुल्हन डॉ. आयना गिल पेशे से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पंजाब से बीडीएस और हिमाचल से एमडीएस की पढ़ाई की है। पिता डॉ. अमरदीप सिंह गिल चंडीगढ़ में क्लिनिक चलाते हैं। मां गिन्नी दुग्गल मोहाली में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हैं। आयना अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।

अरेंज मैरिज, 27 मई को हुई थी पहली मुलाकात

दिव्यांशु के अनुसार यह शादी पूरी तरह अरेंज मैरिज है। रिश्ता परिवार के करीबी रिश्तेदारों ने तय कराया था। दोनों की पहली मुलाकात 27 मई को एक विवाह समारोह में हुई थी, जहां परिवारों को एक-दूसरे की सोच और संस्कार पसंद आए। इसके बाद रिश्ता तय हुआ और 8 जून को चंडीगढ़ में सगाई हुई।

राजनीति में सक्रिय भूमिका

दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने करनाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा। उन्हें इस चुनाव में 4 लाख 80 हजार से अधिक वोट मिले, लेकिन वे खट्टर से 2 लाख 19 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित हुए।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

  • पिता: लाजपत राय (रोहतक कमिश्नर ऑफिस से रिटायर्ड)
  • मां: कुसुम लता (2022 में कोविड महामारी के दौरान निधन)
  • भाई: हिमांशु बुद्धिराजा (PNB, गोहाना ब्रांच में क्लर्क)
  • भाभी और दो भतीजे भी परिवार का हिस्सा हैं।

Recent Posts

'Sinatra The Musical' takes audiences on intimate roller-coaster ride

By Hanna Rantala LONDON, June 17 (Reuters) - Frank Sinatra's songs and life story come…

4 hours ago

Hidden plastics in your garden and how to ditch them

Compost, fertilisers and even turf may all contain plastic elements. London (PA Media/dpa) - For many…

5 hours ago

Harsh Sanghavi honoured with an exclusive diamond creation by International School of Gems and Jewellery (ISGJ) and Lexus

Custom-crafted brown diamond portrait recognises Harsh Sanghavi’s contribution to Gujarat and the diamond industry New…

6 hours ago

Paris Fete de la Musique to go ahead Sunday despite heatwave, minister says

PARIS, June 19 (Reuters) - Paris will hold its annual Fete de la Musique celebrations…

7 hours ago

Ajay’s Cafe Enters Kutch with First Outlet in Bhuj; Plans 8-10 Cafes Across the Region in the forthcoming Days

With 272 outlets across Gujarat, the expansion into Kutch reinforces the brand’s commitment to regional growth,…

8 hours ago

Your ultimate hosting checklist: What to do before guests arrive

Make sure your home is ready for entertaining and everything looks garden fresh with the…

8 hours ago