करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : करनाल में शनिवार को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। मंत्री मनोहर लाल ने रोजगार मेले में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा।
दरअसल विपक्ष लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है, जिसके चलते मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर चुटकी ली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हुड्डा अगर बेरोजगार हो तो मैं रोजगार दिलाने को तैयार हूं। मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘देश के लाखों युवाओं को ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी मिली है. वे आज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘आज के रोजगार मेले में करीब 50 कंपनियां शामिल हुई है।करीब 4 हजार युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चयन योग्यता के हिसाब से होगा और 2 हजार बच्चों का चयन होना तय है। उन्होंने बताया कि देश भगत यूनिवर्सिटी पहले भी पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रोजगार मेले आयोजित कर चुकी है और हजारों युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। हरियाणा में यह पहला जॉब फेयर है। इस बार कंपनियों ने 8 लाख रुपए सालाना पैकेज तक की जॉब ऑफर की हैं।उन्होंने युवाओं को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। वहीं, मनोहर लाल ने कहा कि ‘देशभक्त यूनिवर्सिटी ने आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में और भी रोजगार मेले हरियाणा में लगाए जाएंगे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘कुछ एनआरआई बिजनेसमैन द्वारा विदेश में वेटरनरी डॉक्टर की भी मांग की गई है। विदेश में भी हरियाणा के युवाओं के लिए बहुत संभावनाएं हैं’। उन्होंने कहा कि ‘योग्यता के आधार पर उन्हें बाहर रोजगार मिल सकता है। लेकिन गैर कानूनी तरीके से जाने वाले युवाओं का मैं विरोध करता हूं। नियुक्त होने वाले युवा आने वाले समय में देश के विकास की रफ्तार को तेज करेंगे। सबका साथ, सबका विकास के युवा सच्चे सिपाही बनेंगे।
मनोहर लाल ने कहा कि युवा स्किल सीखने पर जोर दें। स्किलिंग के माध्यम से आज न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं बल्कि स्वयं भी रोजगार देने वाले उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि अपनी प्रतिभा को सही दिशा में लगाएं। जिसे उद्यम करने की आदत पड़ गई वह जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। मेले का आयोजन हरियाणा सरकार और देश भगत यूनिवर्सिटी (पंजाब) के सहयोग से किया गया। उन्होंने आठ युवाओं को सांकेतिक तौर पर नौकरी के ऑफर लेटर भी वितरित किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि आम आदमी खुशहाल बने और युवाओं को रोजगार मिले। इस दिशा में रोजगार मेलों की अहम भूमिका है। उन्होंने आयोजकों से कहा कि भविष्य में भी ऐसे मेले आयोजित किए जाएं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोपहर तक चार हजार युवा रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आज विभिन्न कंपनियों द्वारा 2 हजार युवाओं को जॉब लेटर दिए जाने का लक्ष्य है। मेले में करीब 50 कंपनियां पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 4 लाख बच्चे रोजगार के लिए पंक्ति में लग जाते हैं। इनमें से दो लाख पैतृक व्यवसाय में चले जाते हैं। सरकारी नौकरियां मेरिट पर दी जा रही हैं। पर्ची-खर्ची व्यवस्था को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्यम करने की आदत डालनी होगी। आज मिले ऑफर लेटर को वे फाइनल न समझें, यह आगे बढ़ने का एक अवसर मिला है। वे अपनी शक्ति को बेहतर इस्तेमाल करके नई विद्या को सीख कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। युवा प्रतिभा का इस्तेमाल खुद के विकास के साथ-साथ समाज व देश निर्माण के लिए भी करें। उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं है। रोजगार मिलने के बाद नियोक्ता के साथ भी संबंधों को मधुर रखते हुए एक-दूसरे को सम्मान दें।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा डंकी के रास्ते से विदेश जा रहे थे, जो गलत है। हरियाणा सरकार सही तरीके से युवाओं को रोजगार के लिए विदेश भेजने के प्रति उचित कदम उठा रही है। अब तक 200 युवाओं को इजरायल भेजा जा चुका है। एक हजार की और मांग आई है। सरकार ने स्वरोजगार के लिए भी कई योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे-मोटे काम-धंधों के लिए दस लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा अपने स्किल को बढ़ाने के लिए कार्य करें।इस मौके पर समाजसेवी राजविंद्र बोपाराय ने भी प्रेरणादायी अनुभव रखे। युवाओं को अपने नजरिये में बदलाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा के युवाओं को अकड़ के भाव को त्याग कर विनम्रता से पेश आना होगा। उन्होंने इस मौके पर बाबा बंदा बहादुर लौहगढ़(यमुनानगर) ट्रस्ट के लिए 5 लाख रुपये का चैक भी सौंपा।
मेले में पहुंचे युवाओं के अनुभव अलग-अलग रहे। यमुनानगर से आई शिवानी ने कहा कि उन्हें आज ऑफर लेटर मिला है जिससे वह बहुत ही खुश हैं। उसने कहा कि मेले का फायदा यह है कि युवाओं को अलग-अलग कंपनियों के बीच इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। पानीपत से पहुंची एक फाइनल ईयर स्टूडेंट ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में आई थी, लेकिन यहां पता चला कि डिग्री पूरी होने के बाद ही मौका मिलेगा। सोनीपत के युवक नितिन ने कहा कि वह मैकेनिकल फील्ड से जुड़ा है लेकिन उसकी फील्ड से कोई कंपनी यहां नहीं आई। इसलिए उसने मजबूरी में बैंकिंग जॉब के लिए आवेदन किया है।
रादौर से आई एक महिला उम्मीदवार ने कार्यक्रम पर सवाल उठाए। उसने कहा कि कंपनी वालों ने रिज्यूमे तो ले लिए, लेकिन उसे यह प्रक्रिया टोटली फेल लगी। पानीपत की एक कॉलेज स्टूडेंट ने बताया कि वह मैनेजमेंट फील्ड की जॉब के लिए आई थी। यहां कंपनियों ने 18 हजार से 25 हजार रुपए तक की सैलरी ऑफर की। उसने कहा कि जिला स्तर पर भी कंपनियां युवाओं को आसानी से जॉब उपलब्ध करवा सकती हैं। इसी तरह पानीपत की नीतू ने कहा कि कंपनियां सिर्फ बायोडाटा ले रही हैं और कह रही हैं कि बाद में कॉल करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर सांकेतिक तौर पर अक्षत, सचिन, अंकित, रोहित, शिवानी, रमनदीप, विशु और अधिकांश को नौकरी के ऑफर लेटर वितरित किए। इस मौके पर इंद्री के विधायक एवं मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप, करनाल के जगमोहन आनंद, असंध के योगेंद्र राणा, करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि कविंद्र राणा, करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, एसडीएम अनुभव मेहता, देश भगत यूनिवर्सिटी से डॉ. संदीप, निदेशक अरूण मलिक व अन्य लोग उपस्थित रहे।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…