Categories: Haryana

मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली के दो आरोपी गिरफ्तार, रेप केस मे फंसाने की धमकी देकर मांगे थे 11 लाख

India News (इंडिया न्यूज), Malaria Inspector Trapped In Honey Trap : पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर फ्लैट पर बुला रेप केस का डर दिखा जबरन वसूली की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नौल्था गांव निवासी आशीष व सोनू के रूप में हुई है।

  • 4 लाख में फाइनल कर मौके पर 22,500 रूपए की जबरन वसूली की थी

साथ खड़ी महिलाओं ने नरेंद्र से पूछा कि ये कोन है ?

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में 7 जुलाई 2025 को इसराना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह करीब 10 दिन पहले गोहाना रोड पर किसी काम से गया था। गोहाना मोड़ पर उसे जानकार नौल्था निवासी नरेंद्र पंडित खड़ा मिला। नरेंद्र के साथ दो महिला खड़ी थी। नरेंद्र ने आवाज लगाकर उसे अपने पास बुलाया और हालचाल जानने लगा। तभी साथ खड़ी महिलाओं ने नरेंद्र से पूछा कि ये कोन है। 

दोनों महिलाओं में से एक ने खुद को वकील बताया

नरेंद्र ने बताया यह सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। फिर दोनों महिलाओं में से एक ने खुद को वकील बताया और दूसरी ने उसकी सहेली बताते हुए अपना परिचय दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। अगले दिन महिला वकील ने उसे फोन किया और इलाज के लिए कुछ बातचित की। इसके बाद महिला वकील की सहेली का भी फोन आने लगे। और इलाज के लिए उसके पास अस्पताल में भी आई। 6 जुलाई को महिला वकील की सहेली ने फोन कर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। वह सायं करीब 5 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर सोसायटी के गेट पर पहुंचा। 

महिला वकील की सहेली उसे अपने बैडरूम में ले गई और संबंध बनाने के लिए कहा

महिला वकील की सहेली गेट पर आई और उसे अपने फ्लैट पर ले गई। फ्लैट एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर था। फ्लैट में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद महिला वकील की सहेली उसे अपने बैडरूम में ले गई और कपड़े उतरवाकर संबंध बनाने के लिए कहा। इसी दौरान दो युवक कमरे के अंदर आ गए और उसका मोबाइल फोन छीनकर हाथा पाई करने लगे। दोनों युवकों ने धमकी दी की उसे बलात्कार के केस में अंदर करवाएंगे। महिला वकील की सहेली व दोनों युवकों ने 11 लाख रूपए की डिमांड की। तीनों ने महिला वकील से उसकी फोन पर बात करवाई।

झूठे रेप केस दर्ज करवाने का डर दिखाया और 4 लाख रूपए की डिमांड की

कुछ देर बाद महिला वकील भी वहा आ गई। सभी ने मिलकर उसको 4 लाख रूपए मंगवाने के लिए कहा। उसने जवाब दिया कि फिलहाल उसके पास पैसें नहीं है। वह कल शाम 4 बजे तक पैसों का इंतजाम कर देगा। 7 जुलाई को महिला वकील ने वॉटसऐप कॉल कर झूठे रेप केस दर्ज करवाने का डर दिखाया और 4 लाख रूपए की डिमांड की। थाना पुराना औद्योगिक में व्यक्ति की शिकायत पर बीएनएस की धारा 308(2), 308(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू प्रभारी व उनकी टीम को सौंपी थी

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने इसकी गंम्भीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार व उनकी टीम को सौंपी थी। सीआईए टू पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर बुधवार शाम को आरोपी सोनू को अनाज मंडी से व आरोपी आशीष को सनौली रोड से काबू किया। दोनों आरोपी नौल्था गांव के रहने वाले है। आरोपियों ने पूछताछ में मामले में नामजद दोनों महिला साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

शॉर्ट कट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया

पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया उसने पानीपत की एक सोसायटी में किराए पर फ्लैट लिया हुआ है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा उन दोनों ने व फरार उनकी दोनों महिला साथी आरोपियों ने मिलकर साजिश रची थी की लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर फ्लैट पर बुला उनकी गुप्त तरिके से अश्लील वीडियो बनाकर पैसों के लिए ब्लैकमेल करेंगे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन्होंने शॉर्ट कट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें — दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

आरोपी सोनू पर 15 मामले दर्ज

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी सोनू का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, स्नेचिंग व आर्म्स एक्ट की वारदातों के 15 मामलें दर्ज है। आरोपी को थाना माडल टाउन में दर्ज लूट के एक मामले में 10 साल की सजा हो चुकी है। आरोपी बीते मार्च माह में करनाल जेल से 70 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। 3 जून को आरोपी को वापिस जाना था। आरोपी ने पैरोल जंप कर दी।

Recent Posts

Binance says outflows normalised as North Korea rejects US allegation over heist

By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…

6 seconds ago

Ferrari says Luce EV sold out for 2027, expects demand to grow further

MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…

1 minute ago

GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR UKRAINE IN 2027

GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…

6 minutes ago

Shock in Spain's Tenerife after striker De Miguel died following collision in match

VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…

7 minutes ago

IEM conducts its Annual Freshers’ Welcome, Bienvenue 2026, with Great Fanfare

Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…

8 minutes ago

Betting on US midterms brings rush, stress as serious money goes on the line

By Suzanne McGee, Douglas Gillison and Chris Prentice NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - When…

10 minutes ago