India News (इंडिया न्यूज), Three Scrap Dealers Arrested : बीएसएनल की भूमिगत केबल चोरी करने वाले गिरोह के आरोपियों से चोरी की केबल खरीदने वाले तीन आरोपियों (कबाड़ी) को सीआईए टू पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सीलमपुर दिल्ली निवासी राजीव वर्मा, सगीर व रियासत अली के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की टीम ने सेक्टर 25 में बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बीते वीरवार को गिरोह के दो आरोपियों सोनीपत जिले के सबौली गांव के संजीव उर्फ संजू व दिल्ली पहाड़गंज आर्य नगर के आफताब को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर केबल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था वे बीएसएन की केबल चोरी कर दो पिकअप गाड़ियों में लोढ कर ले गए थे।
आरोपियों ने चोरी की केबल दिल्ली के शीलमपुर में कबाड़ी राजीव वर्मा, सागीर व रियासत अली को बेचकर हासिल किए 2 लाख 15 हजार रूपए बाट लिए थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी राजीव वर्मा को शनिवार को व आरोपी सगीर व रियासत को रविवार को सीलमपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को आरोपी राजीव वर्मा को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। तीनों कबाड़ी आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की केबल खरीदने बारे स्वीकारा। तीनों आरोपियों ने खरीदी चोरी की केबल का आगे बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर राशि खर्च कर दी।
आरोपी आफताब केबल चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए कबाड़ी सागीर व रियासत से उनकी पिकअप गाड़ी लेकर आता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 1 लाख 75 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त 2 पिकअप गाड़ी बरामद कर सोमवार को आरोपी आफताब, संजीव, राजीव वर्मा को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी रियासत व सागीर को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 11 जुलाई की रात आरोपी सेक्टर 25 में एक्सचेंज के पीछे की साइड जमीन में दबी बीएसएनएल की केबल चोरी कर ले गए थे। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में बीएसएनल के अधिकारी जेटीओ प्रदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…