India News (इंडिया न्यूज), Three More Accused Arrested In Firing Case : रिसपुर गांव के खेतों में जमीनी विवाद में 16 जून को किसान व पुलिस पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे और तीन आरोपियों को मंगलवार देर सायं सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रसालापुर गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के झझार गांव निवासी आसिफ, रिजवान व शाबिर के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों के अतिरिक्त फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद करने व फरार आरोपियों के ठिकानों को पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों यूपी के शामली जिला के तितरवाडा गांव निवासी जुनैद व मोहम्मदपुर राई निवासी उवेश के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 4 देसी पिस्तौल, 12 जिंदा रौंद, एक बाइक व एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह व आरोपी जुनैद व उवेश को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी झझार गांव निवासी आसिफ, रिजवान, शाबिर व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी।
पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी जुनैव व उवेश की पानीपत जेल में दोस्ती हुई थी। दोनों आरोपी करीब 6 माह पहले जेल से बेल पर बाहर आए थे। जुनैद की यूपी के शामली जिले के मवी गांव निवीसा दीपक के साथ दोस्ती है। दीपक ने जुनैद से बात की कि गांव रिसपुर में जमीन पर अवैध कब्जा करना है, जिसके लिए वह उसको अच्छी रकम देगा।
16 जून 2025 को आरोपी दीपक के कहे अनुसार हथियारों से लैस होकर आरोपी जुनैद व उवेश अपने साथ 20/25 लड़कों को लेकर गांव रिसपुर में आए और नरेन्द्र की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए उसकी लाठी डंडे से पिटाई की व पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर मौका से हथियारों के साथ फरार हो गए थे। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपियों ने जानलेवा हमला, मारपीट व जांन से मारने की धमकी देने की 6 वारदातों को अंजाम दिया।
थाना सनौली में रिसालू निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी रिसपुर गांव में 11 एकड़ जमीन है। वर्ष 2011 से जमीन पर उनका कब्जा है। खेत में पनीरी लगा रखी थी। 16 जून को वह खेत में काम कर रहे थे। तभी यूपी के मोई गांव के रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक, राजेश, अमित अपने साथ 20-25 अन्य युवकों को लेकर खेत में आए। सभी हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर, स्कार्पियों व बाइकों पर सवार होकर आए और उनके खेत की जुताई करने लगे। उनके विरोध करने पर मारपीट की।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। आरोपियों ने उन पर व पुलिस पर फायारिंग कर दी और जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना सनौली में बीएनएस की धारा 190,191(3), 115(2), 329(3), 109(1), 351(3) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 (Reuters) - Oil prices slumped on Tuesday after President…
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…