Categories: Haryana

किराना दुकानदार के बेटे पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल, 5 जिंदा रौंद व एक कार बरामद

India News (इंडिया न्यूज), Three Accused Of Murderous Attack Arrested : निंबरी गांव में किराना दुकानदार के बेट पर गोली चला जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को बुधवार शाम को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 में उग्राखेड़ी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान धनसौली निवासी संदीप, कुराड निवासी मंजीत व सनौली खुर्द निवासी अनुरोध के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व उनकी टीम को सौंपी थी। 

बुलेट बाइक के पटाखें बजाने को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने फरार अपने साथी आरोपी निंबरी निवासी विकास उर्फ विक्का के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया 14 जुलाई को चारों कार में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पार्टी के दौरान विकास उर्फ विक्का ने उनको बताया कि उसकी गांव निवासी रजत के साथ बुलेट बाइक के पटाखें बजाने को लेकर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी।

फरार आरोपी विकास उर्फ विक्का को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विकास इसकी रजत से रंजिश रखे हुए था। विकास कहने पर उन तीनों ने उसके साथ मिलकर रजत पर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, 5 जिंदा रौंद व कार बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। फरार आरोपी विकास उर्फ विक्का को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी अनुरोध पर हत्या व मारपीट के दो मामले, आरोपी मंजीत पर मारपीट का एक मामला व आरोपी संदीप पर मारपीट व एक्साइज एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में गांव निंबरी निवासी बलविंदर पुत्र प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी घर के बाहर किराना की दुकान है। 14 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उसका छोटा बेटा रजत 18 दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी विकास उर्फ विक्का दुकान पर आया जिसने शराब पी हुई थी। विकास उर्फ विक्का दुकान पर आते ही रजत को गाली गलौच करने लगा, रजत ने इसका विरोध किया तो वहा से चला गया। कुछ देर बाद विकास अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में आया और चारों कार से उतरकर गाली गलौच करने लगे। तभी वह भी मौके पर आ गया और पड़ोसी भी इक्कठा हो गए। उन्होंने विकास व उसके साथियों को समझाने की कोशिश की। इसी बीच विकास उर्फ विक्का ने अपने हाथ में ली पिस्तौल से रजत पर गोली चला दी जिसमें वह बाल बाल बच गया। वारदात को अंजाम देकर चारों आरोपी हथियारों सहित कार में बैठकर फरार हो गए। बलविंद्र की शिकायत पर थाना चांदनी में बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

16 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago