India News (इंडिया न्यूज), Wrestler Hardeep Singh : हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव बामडोली रहने वाले पहलवान हरदीप ने अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, बता दें कि यह प्रतियोगिता ग्रीस में आयोजित की गई थी। पहलवान हरदीप मांडौठी के हिन्द केसरी पहलवान सोनू के अखाड़े में प्रेक्टिस करता है।
उसके कोच एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेंद्र दलाल ने कहा कि हरदीप ने भारतीय कुश्ती के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने हरदीप की जीत पर उसे शुभकामनाएं दी और भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली इस ऐतिहासिक जीत से उसके गांव बामड़ोली में खुशी की लहर है। कोच दलाल ने बताया कि अखाड़े में लौटने पर उसका जोरदार स्वागत व सम्मान किया जाएगा।
हरदीप के कोच धर्मेंद्र पहलवान ने बताया कि हरदीप ने 110 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रीको रोमन वर्ग के फाइनल में ईरान के पहलवान को चित कर विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वह इस वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाला हरदीप पहला भारतीय पहलवान बन गया है।
कोच धर्मेंद्र दलाल ने कहा कि हरदीप बेहद होनहार और मेहनती खिलाड़ी है। उसका सपना ओलंपिक मेडल जीतना है और हमें भी यकीन है कि वह इस सपने को पूरा कर देश का नाम रोशन करेगा। उल्लेखनीय है कि हरदीप इससे पहले एशियन चैंपियनशिप सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ा चुका है।
* Brazil economists raise inflation, rate forecasts after Lula's reelection * Colombian peso in focus…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - An industry group backed by financial heavyweights…
By Waylon Cunningham Nov 3 - US Senator Elizabeth Warren and four other lawmakers questioned…
SPANISH TRANSPORT MINISTER SAYS TO STEP DOWN AFTER TWO DEADLY TRAIN CRASHES THIS YEAR (The…
VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH REAL MADRID MANAGER JOSE MOURINHO AND MIDFIELDER EDUARDO CAMAVINGA AHEAD…
By Amy-Jo Crowley and Aditya Kalra LONDON/NEW DELHI, Nov 3 (Reuters) - Indian billionaire Mukesh Ambani's…