India News (इंडिया न्यूज), Transport Minister Anil Vij : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कॉमन एंटेªस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है क्योंकि सीईटी परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक बच्चों को दो दिनों की चार शिफटों में परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना/आयोजित करवाना बहुत ही बडा दायित्व था।
सीईटी परीक्षा आयोजित करवाने के लिए विज ने सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात चालकों की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साहबर्धन भी किया। इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि परीक्षार्थियों के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं। विज आज सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों को लेकर अंबाला छावनी के बस अडडे पर निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था क्योंकि तीज का त्यौहार है और शनिवार व रविवार भी है और इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षार्थियों के अलावा आम यात्रियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है और मैंने स्वयं परीक्षार्थियों से बात की है और परीक्षार्थियों के खिलें हुए चेहरे बता रहे हैं कि वे हमारी परिवहन व्यवस्थाओं से पूरी तरह से सतुंष्ट है’’।
श्री विज ने कहा कि ‘‘मैंने अपने परिवहन विभाग के स्टाफ से भी बात की है क्योंकि बिना स्टाफ की सार्थक भागेदारी से कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का स्टाफ सुबह 5 बजे से अपनी डयूटी पर तैनात है और कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सीईटी परीक्षा को सफल तरीके से आयोजित करवाने में अपनी-अपनी भागेदारी के तहत अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं’’।
परिवहन मंत्री ने बताया कि सी प्रकार, सभी आईएएस अधिकारी, सभी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी व परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित जिलों के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी-अपनी भागेदारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है ताकि सीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाए और सीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रही है।
पहली बार किसी सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने को लेकर एक उत्सव की तरह यह सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं और बिना भावना के कोई भी उत्सव मनाया नहीं जा सकता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि यदि मन के कुण्ठा है तो कोई दिवाली के दिये नहीं जला सकता है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है’’।
इससे पहले, श्री विज ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित परिवहन विभाग के स्टाफ कर्मचारियों व परीक्षार्थियों से बातचीत भी की। अंबाला छावनी बस अडडे पर पहुंचे परिवहन मंत्री ने वहां पर उपस्थित बसों के चालकों से बातचीत की, जिस पर वहां पर उपस्थित एक चालक ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात हैं, इस बात को सुनकर परिवहन मंत्री अनिल विज ने चालकों की डयूटी के निर्वहन के प्रति तालियां बजाकर व पीठ थपथपा कर उनका उत्साहबर्धन किया और उन्हें शबासी दी।
इसी प्रकार, श्री विज ने इसके उपरांत एक बस में चढकर परीक्षार्थियों से बातचीत की और उनकी परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल की, जिस पर परीक्षार्थियांे ने परिवहन सेवाओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि उन्हें परिवहन सेवा मिलने के चलते परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। ऐसे ही, विज के द्वारा परीक्षार्थियों से बसों के संचालन व स्टाफ की डयूटी के बारे में भी परीक्षार्थियों से पूछा गया, जिस पर परीक्षार्थियों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार कोई दिक्कत नहीं हुई और सभी प्रकार से संतुष्टजनक रहा है।
इसके उपरांत विज ने अंबाला छावनी के बस अड्डे के रिसेप्शन पर जाकर भी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया और सभी प्रकार से संतुष्ट पाया। ऐसे ही, बस अड्डे पर जनसेवा रोटी बैंक का भी परिवहन मंत्री ने निरीक्षण किया और पाया कि परीक्षार्थियों और आम जन को पांच रूपए में भोजन की व्यवस्था की गई जिससे परीक्षार्थियों व आम जन को लाभ मिला है। इस मौके पर अंबाला छावनी के एसडीएम विनेश, जीएस रोडवेज अश्विनी डोगरा, डीएसपी अंबाला कैट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices eased about 1% to…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Bayerische Motoren Werke Aktiengesellschaft: * BMW - AG REVISES 2026 ROCE…
U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2% (The article has…
VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…
NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Marathon Petroleum beat Wall Street estimates for third-quarter profit…