Categories: Haryana

उच्चतम न्यायालय ने बुआना लाखु के सरपंच उम्मीदवार मोहित कुमार को किया विजयी घोषित, आज सरपंच के रूप में शपथ लेकर संभाला कार्यभार

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : विगत 11 अगस्त को भारत के उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई गणना के बाद मोहित कुमार को विजयी घोषित कर दिया गया है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बूआना लाखू के सरपंच का चुनाव नवम्बर 2022 में संपन्न हुआ। गणना के दौरान, बूथ नंबर 69 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा लिपिकीय त्रुटि (clerical mistake) हो गई, जिसमें कुलदीप सिंह को मिले मत मोहित कुमार के खाते में और मोहित कुमार को मिले मत कुलदीप सिंह के खाते में दर्ज कर दिए गए।

मोहित कुमार 51 मतों से विजयी पाए गए

इस त्रुटि के कारण कुलदीप सिंह 51 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए और उन्हें विजय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। बाद में मोहित कुमार की अपील पर मौके पर ही पुनर्गणना की गई, जिसमें मोहित कुमार 51 मतों से विजयी पाए गए और पीठासीन अधिकारी द्वारा उन्हें विजय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। 

कुलदीप सिंह ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

यद्यपि वास्तविक विजेता मोहित कुमार ही थे, परंतु कुलदीप सिंह ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अपने पक्ष में स्थगन आदेश (stay order) प्राप्त कर ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वाद–विवाद के दौरान, न्यायालय ने उपायुक्त, पानीपत की उपस्थिति में मतगणना का आदेश भी दिया, किन्तु कुलदीप सिंह ने पुनः इस गणना पर भी स्थगन आदेश ले लिया।

Recent Posts

BRIEF-Italian Sea Group Total Assets At Eur 220.26 Mln At End-Sept

Nov 3 (Reuters) - Italian Sea Group SpA: * TOTAL CURRENT LIABILITIES EUR 532.34 MILLION…

5 minutes ago

Shock in Spain's Tenerife after striker De Miguel died following collision in match

VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…

6 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

9 minutes ago

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

10 minutes ago

BRIEF-Tower Semiconductor And Innolight Advance High-Performance Near-Package Optics For AI Infrastructure

Nov 3 (Reuters) - Tower Semiconductor Ltd.: * TOWER SEMICONDUCTOR AND INNOLIGHT ADVANCE HIGH-PERFORMANCE NEAR-PACKAGE…

13 minutes ago

Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…

17 minutes ago