प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Brother Killed His Sister : हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। इस खौफनाक कांड में उसका चचेरा भाई भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रिहान ने अपने चचेरे भाई फरमान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों बहन को कैंटर में बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई और फिर शव को उमरपुर रोड के किनारे फेंक दिया गया। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
करनाल पुलिस के डीएसपी राजीव ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई थीं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि बहन के चरित्र पर शक ही हत्या का कारण बना। मामले में चचेरा भाई फरमान भी बराबर का सहभागी था।
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवती का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। जांच के दौरान मृतका की जेब से एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। इन्हीं नंबरों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया।
फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। जांच अधिकारी मान रहे हैं कि पूछताछ में हत्या के पीछे और भी कारण सामने आ सकते हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (OPTA) - Top Scorers in the UEFA Champions League on Tuesday 1 V.…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
By Karen Freifeld Nov 3 (Reuters) - US officials have held up approval for American chipmaking…
(Adds detail about ballot machine problems in paragraphs 13-14, voter comments in paragraphs 24-25, other…
The Arizona Cardinals are placing rookie running back Jeremiyah Love on injured reserve with a…