Categories: Haryana

नगर पालिका कालांवाली में नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों को दिलाई शपथ, सांसद सैलजा भी रही मौजूद, बोलीं-मिलजुल कर किया जाएगा कालांवाली शहर का विकास

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : नगर पालिका कालांवाली के निर्वाचित प्रधान और पार्षदों को वीरवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम मोहित कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान और सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर काम करें, उनका और विधायक शीशपाल केहरवाला का पूरा सहयोग रहेगा।

कांग्रेस नेता मौजूद रहे

वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मोहित कुमार ने सबसे पहले प्रधान महेश झोरड और उसके बाद नगर पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व ओएसडी डॉ केवी सिंह, वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गिरधारी लाल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंगला उर्फ रंटी सिंगला, केशव गोयल, इंद्र जैन, प्रदीप जैन सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

सभी मिलजुल कर काम करें, उनका व विधायक का पूरा सहयोग रहेगा

शपथ ग्रहण समारोह दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधान व पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर काम करें, उनका व विधायक का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें है, शहर का विकास किया जाएगा। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए  सांसद सैलजा ने कहा कालांवाली में पीने की पानी की बड़ी समस्या है उसका समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य है, सभी मिल कर इस समस्याओं का समाधान करेंगे।

प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं : सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि शहर के लोगों ने प्रधान व पार्षदों पर जो विश्वास जताया है उम्मीद है कि वे उस पर खरा उतरेंगे। यही नहीं एक समान विकास करवाया जाएगा किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान सांसद ने शहर के विकास के लिए सांसद कोष से नगर पालिका को 50 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। पत्रकारों द्वारा चौ अभय सिंह चौटाला को मिली धमकी के बारे में सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है प्रदेश में न कोई नेता सुरक्षित है और न ही कोई लोग।

प्रधान महेश झोरड को कुर्सी पर बैठा कर पदभार ग्रहण करवाया गया

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी नेता नगर पालिका में पहुंचे जहां प्रधान महेश झोरड को कुर्सी पर बैठा कर पदभार ग्रहण करवाया गया। सांसद द्वारा प्रधान महेश झोरड को बुका भेंट किया वहीं विधायक केहरवाला ने प्रधान को पैन भेंट किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट, एडवोकेट संदीप नेहरा, राजेश चाडीवाल, काका असीर वाला, सुखराम फत्तेवाला, पाला सिंह देसू, जगजीत सिंह कुरूंगावाली आदि मौजूद रहे।

Recent Posts

BRIEF-Datawalk Preliminary 9-Month Adjusted EBITDA Loss At 39.6 Million Zlotys

Nov 3 (Reuters) - Datawalk SA: * PRELIM. 9-MONTH ADJUSTED EBITDA LOSS WIDENS TO 39.6…

2 minutes ago

German climber takes on Everest alone in winter without supplemental oxygen

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

5 minutes ago

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

6 minutes ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

9 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

10 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

10 minutes ago